
मुंबई, 24 फरवरी 2026: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र के निधन को तीन महीने हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को दिवंगत हुए अभिनेता की याद में उनकी पत्नी और सांसद-एक्ट्रेस हेमा मालिनी हर पल तड़प रही हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में हेमा ने खुलकर बताया कि उन्हें अपने पति की याद आती है और वह यह सोचकर खुद से सवाल करती हैं, “क्या वो वाकई चले गए हैं? मेरी उनसे दोबारा मुलाकात कब होगी?”
BAFTA में श्रद्धांजलि
धर्मेंद्र को हाल ही में BAFTA अवॉर्ड सेरेमनी में श्रद्धांजलि दी गई। इस पर हेमा मालिनी ने कहा, “यह बेहद दिल छू लेने वाला पल था। हमारे दौर में हम दोनों बहुत व्यस्त कलाकार थे, इसलिए ज्यादा यात्रा नहीं कर पाते थे। कई बार फिल्में एक साथ साइन करके साथ समय बिताने की कोशिश करते थे।”
हेमा ने साझा किए यादगार पल
हेमा ने बताया कि उन्हें धर्मेंद्र की फिल्म ‘चुपके चुपके’ बहुत पसंद है। हालांकि उनके लिए ‘शोले’ और भी खास है, क्योंकि इसके शूटिंग के दौरान दोनों ने साथ में यादगार पल बिताए। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने दिवंगत पति की सभी फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन समय मिलने पर वह उनकी फिल्में अवश्य देखेंगी।
अलग रखी गई प्रेयर मीट
धर्मेंद्र की अंतिम विदाई के लिए हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल ने अलग-अलग प्रार्थना सभा आयोजित की। हेमा ने बताया कि यह उनका निजी मामला था और उन्होंने मुंबई, दिल्ली और मथुरा में प्रेयर मीट रखा। वहीं सनी ने अपने मुंबई आवास पर पिता के लिए अलग से प्रार्थना सभा की।
हेमा मालिनी ने अपने इंटरव्यू में अपने दर्द को छिपाया नहीं और बताया कि धर्मेंद्र की कमी उन्हें हर पल महसूस होती है।
