Tuesday, February 24

वॉरेन बफे के भरोसेमंद ‘दोस्त’ ने गुरुग्राम में खरीदा ₹85 करोड़ का अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट

नई दिल्ली: गुरुग्राम अब अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट्स के मामले में देश का बड़ा हब बनता जा रहा है। हाल ही में एनआरआई अजित जैन ने डीएलएफ के सुपर प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘द कैमेलियास’ में 85 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है।

This slideshow requires JavaScript.

फ्लैट की खासियत

इस फ्लैट का आकार 7,400 वर्ग फुट है और इसे सबसे आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे प्रोजेक्ट्स एनआरआई और अमीर भारतीयों के बीच सबसे अधिक आकर्षक हैं, क्योंकि वे गेटेड कम्युनिटी में रहते हुए सारी सुविधाएं एक ही जगह पा सकते हैं।

अजित जैन कौन हैं?

अजित जैन बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन – इंश्योरेंस ऑपरेशंस हैं और वॉरेन बफे के भरोसेमंद एग्जीक्यूटिव माने जाते हैं। वे भारतीय मूल के एनआरआई हैं और हाल ही में दिल्ली आए थे ताकि इस प्रॉपर्टी की खरीद को फाइनल कर सकें। अजित जैन आईआईटी-खड़गपुर के छात्र रहे हैं और अमेरिका में सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेस लीडर्स में शुमार हैं।

गुरुग्राम का हाई-एंड मार्केट

कोरोना महामारी के बाद अमीर लोग गेटेड कम्युनिटी वाले अपार्टमेंट्स की ओर बढ़े हैं। गुरुग्राम ने साल 2025 में रियल एस्टेट के मामले में दिल्ली के लुटियंस जोन को पीछे छोड़ दिया और यहां की कीमतें मुंबई और अंतरराष्ट्रीय स्तर (लंदन और दुबई) के बराबर पहुंच गईं।

कुछ समय पहले ब्रिटिश बिजनेसमैन सुखपाल सिंह अहलूवालिया ने 100 करोड़ रुपये का 11,416 वर्ग फुट का फ्लैट खरीदा था, जबकि इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी ने 16,000 वर्ग फुट का पेंटहाउस 190 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट में गुरुग्राम आगे

India Sotheby’s International Realty (ISIR) और CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले फ्लैट्स की कुल बिक्री 24,120 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस हिसाब से गुरुग्राम का अल्ट्रा-लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट तेजी से विकसित हो रहा है और मुंबई को भी पीछे छोड़ चुका है।

Leave a Reply