Tuesday, February 24

ENG vs PAK: पल्लेकेले में गेंदबाजों का चलेगा जादू या बल्लेबाज दिखाएंगे अपना दम? जानें पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज यानी 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। इंग्लैंड अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर उतरी है, जबकि पाकिस्तान का मैच न्यूजीलैंड के साथ बारिश के चलते रद्द हो गया था। याद रहे, 2022 के टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था। ऐसे में फैंस को आज एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

This slideshow requires JavaScript.

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है। स्पिन गेंदबाजों को यहां अधिक मदद मिलती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को भी मौसमी परिस्थितियों के हिसाब से सहायता मिल सकती है।

  • बल्लेबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। एक बार सेट होने के बाद आसानी से रन बनाए जा सकते हैं।

  • इस स्टेडियम में अब तक कुल 34 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

  • पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 और दूसरी बल्लेबाजी वाली टीम ने 14 मैच जीते हैं।

  • जो टीम टॉस जीतेगी, वे पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ले सकती है।

  • यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

  • सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 263 रन बनाए थे।

मैच के लिए संभावित टीम लाइन-अप

इंग्लैंड:
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, लूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

पाकिस्तान:
साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।

पिछली रिकॉर्ड और पिच के मिजाज को देखते हुए आज का मुकाबला गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच सीधा मुकाबला साबित होगा। स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मौके मौजूद हैं, जबकि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए सही समय पर सही शॉट्स खेलना जरूरी होगा।

Leave a Reply