
नई दिल्ली: पीतल और तांबे के बर्तन भारतीय घरों की रसोई और पूजा स्थलों की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन समय के साथ ये बर्तन काले पड़ने लगते हैं और उन्हें चमकाना मुश्किल हो जाता है। अब घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक आसान घरेलू नुस्खे के जरिए आप बिना मेहनत के अपने बर्तनों की खोई चमक वापस ला सकते हैं।
घरेलू क्लीनर की सामग्री
-
2 चम्मच गेहूं का आटा
-
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
-
आधा नींबू
-
आधा चम्मच नमक
पेस्ट बनाने का तरीका
-
एक छोटी कटोरी में गेहूं का आटा, हल्दी और नमक मिलाएं।
-
इसमें आधा नींबू निचोड़ें और अच्छी तरह मिक्स करें।
-
यदि मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो कुछ बूंदें पानी या सिरका डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
गेहूं का आटा बर्तनों की सतह पर गंदगी को सोखता है, नमक और नींबू कालापन हटाते हैं, जबकि हल्दी पीतल की चमक लौटाती है।
पेस्ट लगाने और चमकाने का तरीका
-
तैयार पेस्ट को बर्तन की सभी सतहों पर बराबर परत में लगाएं।
-
जहां कालापन ज्यादा हो, वहां मोटी परत लगाएं।
-
5-10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
-
तय समय के बाद साफ सूती कपड़े या हल्का गीला स्पंज लेकर हल्के हाथों से पेस्ट पोंछें।
-
अंत में बर्तन को साफ पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लें।
चमक को लंबे समय तक बनाए रखने का तरीका
-
बर्तन सूखने के बाद उस पर नारियल तेल की एक बूँद लगाकर हल्के हाथों से पोंछ दें।
-
इससे बर्तन पर सुरक्षा की एक पतली परत बनती है और वह जल्दी काला नहीं पड़ता।
बस इतना आसान नुस्खा अपनाकर आप अपने तांबे और पीतल के बर्तनों को घर बैठे चमकदार और नए जैसा बना सकते हैं।
