
नई दिल्ली: क्रिकेटर शिखर धवन अपनी दूसरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तलाक के बाद अब वह अपनी मंगेतर सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी कर रहे हैं। शादी की रस्में चल रही हैं और सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खासकर सोफी का देसी लहंगा लुक लोगों का दिल जीत रहा है।
सोफी ने पहना रिंपल और हरप्रीत का लहंगा
हल्दी समारोह के लिए सोफी ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना, जिसमें रेड बॉर्डर, सुनहरी जरी फ्लोरल बेल, सेक्विन और कलरफुल पैटर्न थे। कलीरे को सुनहरी लेस से हाइलाइट किया गया और लहंगा स्कर्ट पर सेक्विन का इस्तेमाल आउटफिट की बैलेंसिंग और सुंदरता को बढ़ा रहा था।
ब्लाउज और दुपट्टे से मिला ड्रामेटिक टच
लहंगे के साथ सोफी का ब्लाउज हैवी एम्ब्रॉयडरी और हॉल्टर नेक स्टाइल में था, जिसमें रेड और गोल्ड का क्लासी कॉम्बो लुक को स्टनिंग बनाता है। हल्दी की वाइब्स के लिए उन्होंने येलो दुपट्टा कैरी किया, जिसे गोल्ड बुटी वर्क और रेड-टील हाइलाइट के साथ स्टाइल किया गया।
जूलरी और मेकअप में साधगी
सोफी ने जूलरी में ओवरएफर्ट नहीं किया, बस स्टनिंग ड्रॉप इयररिंग्स पहनीं। बाल साइड पार्टीशन और सॉफ्ट वेवी टच के साथ न्यूड लिप शेड और ग्लोइंग मेकअप लुक को पूरा करता है। इसके साथ ही कलीरे ने उनकी हल्दी वाइब्स को परफेक्ट टच दिया।
शिखर धवन का भी स्टाइलिश लुक
शिखर धवन ने सफेद कुर्ता-पजामा पहना और हल्दी की वाइब्स के लिए येलो हाफ जैकेट पेयर की। जैकेट पर सेम कलर की थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और कॉलर पर सितारे सजाए गए, जिससे उनका लुक भी स्टाइलिश और परफेक्ट रहा।
सोफी और शिखर का यह कपल फैशन गोल्स सेट कर रहा है, जिसमें देसी और मॉडर्न का बेमिसाल कॉम्बो दिखाई दे रहा है।
