Saturday, February 21

अटल ब्रिज पर नितिन नवीन की सैर, चाय के साथ युवाओं से बातचीत, साबरमती रिवरफ्रंट का लिया आनंद

अहमदाबाद: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुजरात दौरे के दूसरे दिन सुबह-सुबह ही अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने साबरमती नदी पर बने खूबसूरत अटल ब्रिज का लंबा निरीक्षण किया और रिवरफ्रंट की सैर का पूरा आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे युवाओं के साथ बातचीत भी की और चाय का स्वाद लिया।

This slideshow requires JavaScript.

रिवरफ्रंट का दौरा

पूर्वोत्तर राज्य असम से गुजरात पहुंचे नितिन नवीन ने शनिवार को अहमदाबाद में बीजेपी के प्रदेश नेताओं के साथ साबरमती रिवरफ्रंट पर काफी समय बिताया। उन्होंने पहले अटल ब्रिज की सुंदरता को दूर से निहारा और फिर खुद ब्रिज पर टहलने गए। इस अनूठे पैदल पुल के निर्माण में अहमदाबाद नगर निगम की पहल शामिल है, और यह ब्रिज नगर निगम के लिए टिकट के जरिए आमदनी का भी स्रोत है।

नितिन नवीन का नया अवतार

बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन का यह नया अंदाज रिवरफ्रंट पर देखने को मिला। मॉर्निंग वॉक के दौरान गुजरात बीजेपी के प्रमुख जगदीश विश्वकर्मा और क्षेत्रीय विधायक अमित शाह भी उनके साथ मौजूद थे। रिवरफ्रंट की सैर के बाद नितिन नवीन अहमदाबाद के प्रसिद्ध नगर देवी मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की।

संकल्प से सिद्धि का प्रतीक

बीजेपी गुजरात ने नितिन नवीन के रिवरफ्रंट दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि साबरमती रिवरफ्रंट संकल्प से सिद्धि का प्रतीक है। नितिन नवीन ने युवाओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा “नेशन फर्स्ट-पार्टी नेक्ट” के सिद्धांत पर चलती है।

इससे पहले शुक्रवार को नितिन नवीन ने बीएपीएस संस्था के पूज्य महंत स्वामी महाराज से भी मुलाकात की थी। वह 22 फरवरी को गुजरात में “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली लौटेंगे।

Leave a Reply