Thursday, February 19

बटन वाले फीचर फोन में AI असिस्टेंट देने की तैयारी, Sarvam AI करेगी नई पहल

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: क्या साधारण बटन वाले फीचर फोन भी स्मार्ट हो सकते हैं? भारत की एआई कंपनी Sarvam AI इस सवाल का जवाब जल्द देने की तैयारी में है। कंपनी अपने नए एज AI मॉडल्स को नोकिया और HMD के फीचर फोन में लाने की योजना बना रही है। इन मॉडल्स की खासियत यह है कि यह ऑफलाइन भी काम कर सकते हैं और ज्यादातर पुराने प्रोसेसर वाले फोन पर भी चल सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

एक बटन दबाकर लोकल भाषा में AI

Sarvam AI के अनुसार, यूजर अपने फीचर फोन में एक डेडिकेटेड AI बटन दबाकर अपनी लोकल भाषा में सरकारी योजनाओं, मार्केट जानकारी या अन्य जरूरी जानकारी ले सकेंगे। कंपनी ने इंड‍िया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में बताया कि उनके नए AI मॉडल्स केवल मेगाबाइट्स स्पेस लेते हैं और आसानी से फोन में इंस्टॉल किए जा सकते हैं।

कार और लैपटॉप में भी मिलेगा AI

Sarvam AI के एज AI हेड तुषार गोस्वामी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर फोन, लैपटॉप, कार और नई जेनरेशन के डिवाइस में इंटेलिजेंस लाना है। इसके लिए Sarvam AI क्वालकॉम और जर्मन इंजीनियरिंग कंपनी बॉश के साथ सहयोग कर रही है। क्वालकॉम एक “Sovereign AI Experience Suite” विकसित कर रहा है, जो फोन, पीसी, लैपटॉप, कार और IoT डिवाइस सहित कई तरह के उपकरणों पर काम करेगा।

भारत में पहली बार

Sarvam AI का यह कदम अनोखा है क्योंकि अब तक किसी ग्लोबल कंपनी ने फीचर फोन में AI असिस्टेंट लाने का प्रयास नहीं किया। अगर यह योजना सफल होती है, तो यह फीचर फोन यूजर्स के लिए एक सुलभ और किफायती AI सुविधा लेकर आएगा और डिजिटल इंडिया को और मजबूती देगा।

Leave a Reply