Thursday, February 19

भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी बनेगा iPhone, Apple कर रहा बड़ी तैयारी

इस्लामाबाद, 19 फरवरी 2026: भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के बाद अब अमेरिकी टेक दिग्गज Apple पाकिस्तान में अपने iPhone बनाने पर विचार कर रहा है। नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पाकिस्तान में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ पुराने iPhones को रिफर्बिश करके री-एक्सपोर्ट करने की योजना भी बना रही है।

This slideshow requires JavaScript.

पाकिस्तान सरकार से सहमति

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने प्रपोज्ड मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फ्रेमवर्क में इंसेंटिव देने पर सहमति दे दी है। इसके तहत Apple पाकिस्तान में iPhones बनाने और री-एक्सपोर्ट करने के लिए तैयार है। सरकार को उम्मीद है कि पहले साल में रिफर्बिश्ड iPhones के री-एक्सपोर्ट से लगभग 100 मिलियन डॉलर का लाभ होगा।

Apple की शर्तें और इंसेंटिव

Apple मैनेजमेंट ने सरकार से डिस्काउंट कीमत पर जमीन, 8% परफॉर्मेंस इंसेंटिव, और दो-तीन साल पुराने iPhones की मरम्मत की शर्तें मांगी हैं। इंजीनियरिंग डेवलपमेंट बोर्ड (EDB) के सीईओ हमाद अली मंसूर के अनुसार, इन शर्तों को नए प्रपोज्ड फ्रेमवर्क में शामिल किया गया है और इसे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंजूरी देंगे।

भारत मॉडल की तर्ज पर कदम

Apple ने पहले इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत में इसी मॉडल के तहत कदम रखा था। कंपनी ने दो-तीन साल पुराने iPhones की मरम्मत से स्थानीय मैनपावर को ट्रेनिंग दी और बाद में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की। पाकिस्तान में भी इसी तरह लोकल ट्रेनिंग और मैन्युफैक्चरिंग का मॉडल अपनाया जाएगा। सरकार ने ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स को आकर्षित करने के लिए इंसेंटिव 6% से बढ़ाकर 8% कर दिया है।

पाकिस्तान में iPhone की कीमतों में कमी की संभावना

स्थानीय स्तर पर असेंबल होने से पाकिस्तान में iPhone पर लगे उच्च आयात शुल्क में कमी आएगी। इसका असर यह होगा कि iPhone की कीमतें घटेंगी और यह आम यूजर्स के लिए किफायती होगा। हालांकि, इस प्रक्रिया को पूरी तरह लागू होने में कुछ समय लग सकता है।

Leave a Reply