Tuesday, February 17

Jio ने पेश किया कैमरा वाला एआई चश्मा JioFrames, वीडियो रिकॉर्डिंग और ट्रांसलेशन सहित कई काम करेगा आसान

India AI Impact Summit 2026 में Jio ने अपने पवेलियन में JioFrames पेश किए। यह एआई पावर्ड स्मार्ट चश्मा वीडियो रिकॉर्डिंग, ट्रांसलेशन और अन्य कई कार्यों में मदद करेगा। कंपनी के अनुसार, JioFrames का मुकाबला Ray-Ban Meta ग्लासेस से किया जाएगा, लेकिन इसे आधी कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

JioFrames की खासियतें

  • फ्रैम में दो कैमरा, स्पीकर और माइक्रोफोन लगे हैं।

  • ब्लैक कलर में उपलब्ध, वजन में हल्का और पहनने में आरामदायक।

  • वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ कई भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा।

  • आवाज कम या ज्यादा करने के लिए टच बटन

  • “Hey Jio” कहकर एआई से बातचीत संभव, उदाहरण के लिए रेसिपी जानना या जानकारी लेना।

  • नजर वाला चश्मा पहनने वालों के लिए फ्रेम जोड़ने की सुविधा।

भारत में जल्द लॉन्च

JioFrames को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। यह चश्मा उपयोगकर्ताओं को एआई की मदद से स्मार्ट और सहज अनुभव देगा।

समिट में 600 से अधिक स्टार्टअप्स शामिल

India AI Impact Summit 2026 में 600 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे विचारों, नवाचार और इरादों का शक्तिशाली संगम बताया।

Leave a Reply