Tuesday, February 17

Apple March Event 2026: 4 मार्च को होगा ऐपल का खास इवेंट, iPhone 17e और बजट MacBook की संभावना

Apple प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने 2026 के पहले स्पेशल इवेंट की घोषणा कर दी है। यह इवेंट 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा और दुनिया भर में न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में एक साथ आयोजित किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

इवेंट में क्या हो सकता है लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में Apple iPhone 17e, बजट MacBook और नए iPad के अपग्रेड पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस स्पेशल इवेंट को मीडिया को Apple के प्रोडक्ट एक्सपीरियंस देने के लिए रखा गया है।

M5 Pro MacBook और iPad अपडेट

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक M5 MacBook Pro में कई हार्डवेयर अपग्रेड मिलने की संभावना है। iPad Air में M4 चिप मिलने की उम्मीद है। खासकर बजट MacBook यूजर्स का ध्यान खींच सकता है।

नए MacBook के कलर ऑप्शन

Sillycorns एक्स अकाउंट के ट्वीट के अनुसार नए MacBook छह रंगों में पेश किए जा सकते हैं। इनमें हल्का पीला, हल्का हरा, नीला, गुलाबी, क्लासिक सिल्वर और गहरा ग्रे शामिल हैं।

इवेंट का महत्व

सामान्यतः Apple अपने इवेंट Cupertino के Apple Park में आयोजित करता है। लेकिन यह मीडिया इवेंट तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है ताकि मीडिया और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस के लिए अधिक लोगों को आमंत्रित किया जा सके।

कुल मिलाकर, 4 मार्च का Apple इवेंट नए प्रोडक्ट्स के लुक, हार्डवेयर और बजट-फ्रेंडली विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट दे सकता है।

Leave a Reply