Tuesday, February 17

सलमान अली आगा पाकिस्तानी टीम के लिए बने सवाल, राशिद लतीफ ने की कड़ी आलोचना

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला भारत के 61 रन से जीत के साथ समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पाकिस्तान को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम और कप्तान सलमान अली आगा की जमकर आलोचना हो रही है।

This slideshow requires JavaScript.

राशिद लतीफ का बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कप्तान सलमान अली आगा पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर इन्हें शेन वॉर्न, मुरलीधरन, अब्दुल कादिर, सकलैन मुश्ताक जैसे दिग्गज गेंदबाज मिल जाएं तो भी ये हार जाएंगे। लतीफ ने आगे कहा कि ऐसी जगह बॉलिंग करवाने पर वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर भी इन्हें नहीं बचा पाएंगे।

सलमान आगा की निराशाजनक परफॉर्मेंस

पाकिस्तान ने भारत को 2022 एशिया कप में आखिरी बार हराया था। उसके बाद से भारत ने पाकिस्तान को किसी भी फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं हारा है।

इस मैच में सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ केवल 2 ओवर गेंदबाजी की और 10 रन देकर अभिषेक शर्मा का एक अहम विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी छोड़ दी। बल्लेबाजी में भी वह केवल 4 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूप में उनका प्रदर्शन पाकिस्तानी फैंस के लिए निराशाजनक रहा।

यह हार और सलमान आगा के खराब प्रदर्शन ने पाकिस्तानियों के लिए सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या टीम आगे भी भारत के खिलाफ मुकाबले जीत पाएगी।

Leave a Reply