
नई दिल्ली: भारत से कोलंबो में मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर काफी भड़क गए थे। एबीपी न्यूज़ के पैनल पर उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की तीखी आलोचना की और उन्हें आयोग्य और जाहिल तक कह दिया।
हालांकि, कुछ ही समय में शोएब अख्तर ने यू-टर्न ले लिया और अब मोहसिन नकवी को ‘भाई-भाई’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल को बताया कि उनका बयान वास्तव में मोहसिन नकवी के लिए नहीं था, बल्कि शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Top Grass International Cricket) को लेकर था।
इससे पहले शोएब अख्तर ने अपने तीखे शब्दों से पैनल पर मौजूद सभी को चौंका दिया था। उनके साथ उसी पैनल में भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे।
पाकिस्तान की सुपर 8 में क्वालीफाई की संभावना
ग्रुप ए से भारत ने तीन में से तीन मैच जीतकर सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है। अब पाकिस्तान या अमेरिका सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनेगी। फिलहाल दोनों के चार-चार अंक हैं, लेकिन अमेरिका का नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से वह दूसरे स्थान पर है।
पाकिस्तान के पास नामीबिया के खिलाफ एक मैच बचा है। अगर पाकिस्तान यह मैच जीतता है तो वह सीधे अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, अगर नामीबिया ने उलटफेर किया तो पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो जाएगा।
