Wednesday, February 11

भारत बनाम चीन SWAT चैलेंज: वायरल वीडियो में दिखाया गया दावा फर्जी

दुबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि UAE SWAT चैलेंज में चीन की महिला SWAT टीम ने भारतीय पुरुष NSG टीम को पीछे छोड़ दिया। हालांकि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो को पाकिस्तान और चीन के कुछ सोशल मीडिया हैंडलर्स द्वारा एडिट कर फैलाया गया है। वीडियो में अलग-अलग इवेंट के फुटेज को मिक्स करके ऐसा दिखाया गया कि चीन की टीम ने भारत को हराया। लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक भारत की पुरुष टीम और चीन की महिला टीम के बीच कोई सीधा मुकाबला हुआ ही नहीं।

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया

वीडियो में दिखाया गया कि चीनी टीम शुरुआत में तेज़ी दिखाती है और फायरिंग ड्रिल में आगे रहती है। वहीं, भारतीय टीम को कुछ स्टेज पर देरी होती दिखती है। इसके आधार पर दावा किया गया कि चीन विजेता बन गई। इसी तरह का एक और वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें चीन की महिला टीम को अमेरिकी पुरुष टीम को हराते दिखाया गया।

सोशल मीडिया ने सच उजागर किया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर इस वीडियो के साथ एक कम्युनिटी नोट भी दिखा, जिसमें कहा गया कि वीडियो गुमराह करने वाली कहानी पर आधारित है। नोट में बताया गया कि वीडियो में इस्तेमाल किए गए फुटेज अलग-अलग कैटेगरी और दिन के इवेंट से लिए गए थे और किसी भी स्तर पर भारत और चीन की टीमों के बीच मुकाबला नहीं हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह वीडियो भारत की क्षमता पर सवाल उठाने और भ्रम फैलाने के लिए एडिट किया गया। इस वायरल क्लिप का उद्देश्य दर्शकों को गुमराह करना और सोशल मीडिया पर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाना है।

Leave a Reply