Wednesday, February 4

बांग्लादेश में पाकिस्तान और चीन का डिफेंस डील मिलन, भारत के तीनों पड़ोसी जुटे हथियार सौदे पर

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इस समय पाकिस्तान की नौसेना और चीनी डिफेंस कंपनी NORINCO के अधिकारी एक साथ मौजूद हैं। माना जा रहा है कि तीनों देशों—बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन—के बीच एक बड़ा हथियार और रक्षा सहयोग समझौता होने वाला है।

This slideshow requires JavaScript.

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में 13 सदस्य शामिल हैं, जिसका नेतृत्व कमोडोर नासिर महमूद कर रहे हैं। वहीं, चीनी NORINCO प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कंपनी के एशिया पैसिफिक जनरल मैनेजर डिंग वेइमिन कर रहे हैं। इस दौरान बांग्लादेश ने पाकिस्तान के रियर एडमिरल को अपने सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे का कमांडेंट भी नियुक्त किया है, जो कई विश्लेषकों के लिए चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चुनाव से पहले रक्षा समझौते को अंतिम रूप देना चाहती है। चीन के NORINCO प्रतिनिधिमंडल ने 3 फरवरी को पेमेंट और ड्राफ्ट एग्रीमेंट से पहले स्पेयर पार्ट्स के तकनीकी विनिर्देशों और भुगतान की शर्तों पर बातचीत की।

बांग्लादेश अपने Forces Goal-2030 प्रोजेक्ट के तहत अपनी सेना के बख्तरबंद वाहनों और हथियार प्रणालियों को आधुनिक बना रहा है। हाल ही में चीन से VT-4A1 MBT, VT5 हल्के टैंक और अपग्रेडेड टाइप 59G/69IIG टैंक खरीदे गए हैं। इसके अलावा, SY-400 गाइडेड मिसाइल सिस्टम और Sky Dragon 100 एयर डिफेंस सिस्टम जैसे आधुनिक हथियारों की खरीद पर भी समझौते हुए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह डील न केवल बांग्लादेश की रक्षा क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि भारत के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक परिदृश्य में भी नए चुनौतियों और संतुलन के संकेत देता है।

Leave a Reply