
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में गिना जाता है। WPL 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रही केर ने न सिर्फ गेंदबाजी में धमाका किया है, बल्कि बल्लेबाजी में भी अपनी धाक जमाई है। उन्होंने हाल ही में WPL में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।
क्रिकेट का परिवार और शुरुआती दौर:
अमेलिया केर का जन्म 13 अक्टूबर 2000 को वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में हुआ। उनके पिता रॉबी और मां जो केर, दोनों ने घरेलू क्रिकेट खेला है। दादा ब्रूस मुरे न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रह चुके हैं। बड़ी बहन जेस केर भी क्रिकेट खेलती हैं।
16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू:
केर ने महज 13 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में कदम रखा और 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया। 5 फुट 5 इंच लंबी इस बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिनर ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा।
17 साल में ठोका दोहरा शतक:
अमेलिया केर ने 17 साल की उम्र में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में नॉटआउट 232 रन बनाए। 145 गेंदों की इस धुआंधार पारी में 31 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह स्कोर महिला क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर होने के साथ-साथ पुरुष और महिला क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर भी है।
एक मैच में 200 रन और 5 विकेट का अनूठा कारनामा:
उसी मैच में उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया। 7 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके। ऐसा करने वाली वे पुरुष और महिला क्रिकेटर दोनों में एकमात्र खिलाड़ी हैं। अभी तक 84 वनडे में उन्होंने 4 शतक और 10 फिफ्टी के साथ 2304 रन और 106 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 88 मैचों में 1453 रन और 95 विकेट उनका रिकॉर्ड है।
2024 टी20 वर्ल्ड कप में जलवा:
अमेलिया केर ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को खिताब जिताने में अकेले दम पर अहम भूमिका निभाई। फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब उनके नाम रहा। यह न्यूजीलैंड के पुरुष और महिला टीम के लिए पहला वर्ल्ड कप खिताब था।
नेटवर्थ और सोशल मीडिया:
मुंबई इंडियंस ने उन्हें WPL के लिए 1 करोड़ रुपये में खरीदा। इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में भी उनके पास कॉन्ट्रैक्ट है। सोशल मीडिया और मेंटल हेल्थ इंफ्लुएंसर के रूप में उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
बॉयफ्रेंड नाथन स्मिथ के साथ अफेयर:
अमेलिया केर का अफेयर न्यूजीलैंड टीम के 6 फुट लंबे ऑलराउंडर नाथन स्मिथ के साथ चर्चा में है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोज़ में तस्वीरें शेयर करते हैं। नाथन स्मिथ ने न्यूजीलैंड के लिए 4 टेस्ट और 14 वनडे मैच खेले हैं।
अमेलिया केर न केवल क्रिकेट की शानदार खिलाड़ी हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा और ग्लैमरस आइकन भी हैं।