Tuesday, June 2

This slideshow requires JavaScript.

कासगंज में 7,210 किलो मिलावटी घी जब्त, डॉक्टरों की चेतावनी: लिवर डैमेज, स्ट्रोक समेत 10 गंभीर नुकसान कर सकता है

कासगंज, उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए उत्तर प्रदेश के कासगंज में 7,210 किलो मिलावटी घी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जब्त किए गए घी की कीमत लगभग 14.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

This slideshow requires JavaScript.

डॉक्टरों के अनुसार, मिलावटी घी केवल स्वाद ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यह पाचन खराब करने, शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा करने, लिवर डैमेज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मेटाबॉलिक गड़बड़ी और विटामिन की कमी जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

मिलावटी घी में आमतौर पर कौन सी चीजें मिलाई जाती हैं:

  • सस्ता पाम तेल
  • पशुओं की चर्बी
  • पैराफिन वैक्स
  • डिटर्जेंट जैसे हानिकारक रसायन

डॉ. निशांत सिंह ने बताया कि मिलावटी घी के सेवन से मतली, उल्टी, दस्त और पेट में जलन जैसी गंभीर पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसके लगातार सेवन से लिवर पर दबाव पड़ता है और शरीर में टॉक्सिन जमा होने का खतरा बढ़ जाता है।

दिल के लिए खतरा:
अनहेल्दी फैट और सस्ते तेल मिलाने से घी में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट डिजीज, हाई बीपी और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।

FSSAI की अपील:
एफएसएसएआई ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे हमेशा भरोसेमंद स्रोतों से ही खाने-पीने की चीजें खरीदें। यदि मिलावट या खराब सामान की आशंका हो, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी दवा या इलाज का विकल्प नहीं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या में विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है।

 

Leave a Reply