Thursday, January 8

BTech और MTech में ये हैं मुख्य अंतर, जानें एडमिशन प्रक्रिया और एग्जाम की जानकारी

इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने वाले छात्रों के बीच अक्सर BTech और MTech को लेकर कन्फ्यूजन रहता है। दोनों ही प्रमुख डिग्री कोर्स हैं, लेकिन योग्यता, स्तर, करियर और एडमिशन प्रक्रिया के लिहाज से इनमें बड़ा अंतर है।

This slideshow requires JavaScript.

BTech क्या है?
BTech का पूरा नाम बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी है। यह अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग डिग्री है, जिसमें छात्र इंजीनियरिंग के विभिन्न स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं। कोर्स में तकनीकी ज्ञान, प्रैक्टिकल स्किल्स और कोर इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट पर जोर दिया जाता है।

MTech क्या है?
MTech का पूरा नाम मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी है। यह पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग डिग्री है। बीटेक के बाद छात्र इसे एडवांस्ड टेक्निकल ज्ञान, रिसर्च और विशेष स्पेशलाइजेशन के लिए करते हैं।

मुख्य अंतर
BTech अंडरग्रेजुएट स्तर की बेसिक इंजीनियरिंग शिक्षा पर केंद्रित है, जबकि MTech बैचलर डिग्री पूरी करने के बाद एडवांस्ड लर्निंग और रिसर्च पर ध्यान देता है।

योग्यता
BTech में दाखिले के लिए छात्र का 12वीं (साइंस) पास होना जरूरी है। MTech में एडमिशन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में BTech या समकक्ष डिग्री आवश्यक है।

एडमिशन और एग्जाम
IIT जैसे टॉप कॉलेजों में BTech के लिए JEE मेन और JEE एडवांस्ड परीक्षा का स्कोर जरूरी होता है। MTech में प्रवेश के लिए आम तौर पर GATE परीक्षा के अंक लिए जाते हैं। वहीं, राज्य स्तरीय कॉलेजों में BTech के लिए अलग- अलग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं।

 

Leave a Reply