Tuesday, January 6

सुल्तानपुर गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर एक लाख का इनामी तालिब उर्फ आजम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

 

This slideshow requires JavaScript.

 

 

सुल्तानपुर।

उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सुल्तानपुर गैंगरेप कांड के मुख्य आरोपी तालिब उर्फ आजम खान (26) को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। सोमवार सुबह सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस के संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

 

पुलिस के अनुसार, लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियारा मोड़ के पास खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को घेरने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख तालिब उर्फ आजम ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

अस्पताल में घोषित किया गया मृत

 

मुठभेड़ में घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

17 आपराधिक मुकदमों में वांटेड था आरोपी

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तालिब उर्फ आजम पर 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह सुल्तानपुर गैंगरेप कांड के बाद से पुलिस की वांटेड सूची में शामिल था। आरोपी मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का निवासी था।

 

एसपी के नेतृत्व में चल रहा था अभियान

 

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई।

 

पुलिस का स्पष्ट संदेश

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Leave a Reply