Thursday, December 11

जीत पर धन्यवाद, हार पर EVM दोषी! ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दिया करार जवाब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया EVM संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन अपनी संभावित हार भांप चुका है और चुनाव से ठीक पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाकर बहाने बना रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

विपक्ष का दोहरा रवैया:
ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष जब चुनाव जीतता है तो EVM की तारीफ करता है, लेकिन जैसे ही हार का खतरा दिखता है, वही मशीन दोषी ठहराई जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में EVM वर्षों से सफलतापूर्वक प्रयोग में है और इसकी विश्वसनीयता पूरे विश्व में उदाहरण स्वरूप पेश की जाती है।

विकास और सुशासन पर जनता का भरोसा:
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल शिकायतों में समय बर्बाद कर रहे हैं, जबकि बीजेपी सरकार विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन पर लगातार काम कर रही है। जनता इन बहानों में आने वाली नहीं है। आगामी चुनाव में जनता एक बार फिर विकास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए फैसला देगी।

टिप्पणी पर करारा जवाब:
पाठक ने कहा कि विपक्षी नेता चुनावी रण में कमजोर होते जा रहे हैं। वे जनता के बीच जाने की बजाय प्रेस बयानबाजी में व्यस्त हैं और यही वजह है कि उन्हें अपनी हार साफ दिखाई दे रही है।

Leave a Reply