Thursday, August 27

State

कम बारिश में खरीफ फसलों को बचाने कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जरूरी सलाह
Madhya Pradesh, State

कम बारिश में खरीफ फसलों को बचाने कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जरूरी सलाह

कीट-रोग नियंत्रण, सिंचाई और नमी संरक्षण के बताए आसान उपाय शिवपुरी। (सद्वार्ता)अतुल जैन की रिपोर्ट इस वर्ष एल नीनो के प्रभाव के चलते जिले में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। 21 जुलाई तक शिवपुरी जिले में मात्र 182.32 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत वर्षा का करीब 22.34 प्रतिशत है। कम बारिश के कारण खरीफ फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक तकनीकी सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य) डॉ. एम.के. भार्गव ने किसानों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की अपील की है। कम बारिश में करें सिंचाई प्रबंधन वैज्ञानिकों ने बताया कि जिन खेतों में खरीफ फसलों की बुव...
आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ रहे छात्र का प्रशासन ने कराया स्कूल में दाखिला
Education, Madhya Pradesh, State

आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ रहे छात्र का प्रशासन ने कराया स्कूल में दाखिला

तहसीलदार और बीईओ की पहल से कान्हा केवट की फिर शुरू हुई पढ़ाई, कक्षा 9वीं में मिला प्रवेश शिवपुरी, (अतुल जैन, सद्वार्ता)। आर्थिक परेशानियों के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर एक छात्र के भविष्य को संवारने के लिए शिवपुरी जिला प्रशासन ने मानवीय पहल की है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय एकीकृत हाई स्कूल टीला, करेरा का आकस्मिक निरीक्षण तहसीलदार करेरा ललित शर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक समय पर उपस्थित मिले तथा शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के बाहर एक छात्र कान्हा केवट पुत्र रिंकू केवट मिला। तहसीलदार द्वारा बा...
अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने जिला पंचायत में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की
Madhya Pradesh, State

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने जिला पंचायत में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और एससी वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश शिवपुरी, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को जिला पंचायत में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में डॉ. कैलाश जाटव ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के स्व-सहायता समूहों की स्थिति, बैंक लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड और लोक अधिकार केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को स्वीकृत एवं निर्मित आवासों की स्थिति, वीबी-जीरामजी योजना के तहत ...
शोक सभा का आयोजन, दिवंगत लोकेन्द्र एवं जितेश गोरकर को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Condolence Message, Madhya Pradesh, State

शोक सभा का आयोजन, दिवंगत लोकेन्द्र एवं जितेश गोरकर को दी जाएगी श्रद्धांजलि

उज्जैन, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी दिलीप राव गोरकर (दिल्लू पहलवान) के भतीजे श्री लोकेन्द्र गोरकर एवं जितेश गोरकर का शनिवार, 18 जुलाई 2026 की रात्रि हुई आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया था। दिवंगत आत्माओं की शांति एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोक सभा बुधवार, 22 जुलाई 2026 से मंगलवार, 28 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगी। शोक सभा का स्थान मां हरसिद्धि भवन, नीलगंगा चौराहा, उज्जैन (मध्यप्रदेश) रखा गया है। परिजनों ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं समाजजनों से उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। श्रद्धानवत —दिलीप राव गोरकर...
बलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री: बड़वानी की लाल मिर्च को मिलेगा जीआई टैग, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर
Madhya Pradesh, State

बलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री: बड़वानी की लाल मिर्च को मिलेगा जीआई टैग, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आधुनिक खेती, सिंचाई और कृषि नवाचार पर दिया जोर जबलपुर। (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़वानी जिला अपनी मेहनत, नवाचार और कृषि विकास के दम पर पूरे देश में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रसिद्ध लाल मिर्च को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है, जिससे इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने किसानों, विशेषकर युवा किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, एग्री-स्टार्टअप शुरू करने और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़वानी के किसान वैज्ञानिक...
जनसुनवाई में पहुंचे 124 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
Madhya Pradesh, Public complaint, State

जनसुनवाई में पहुंचे 124 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भुगतान, भू-अर्जन, अतिक्रमण, राशन कार्ड और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई जबलपुर। (सद्वार्ता) कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें धान भुगतान, लापता युवक की तलाश, क्षतिग्रस्त मकान के लिए आर्थिक सहायता, भू-अर्जन मुआवजा, वरिष्ठ नागरिक पोषण, नामांतरण, अतिक्रमण, सीमांकन, अनुकंपा नियुक्ति, बीपीएल कार्ड, छात्रवृत्ति, रिकॉर्ड सुधार, राशन कार्ड, संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता, भूमि डायवर्सन तथा अन्य राजस्व एवं सामाजिक सहायता से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, ए.के. सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कले...
‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत बालोतरा में महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित
Police, Rajasthan, State

‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत बालोतरा में महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 110 महिलाओं का सम्मान बालोतरा। (सद्वार्ता) महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत जिला बालोतरा में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव एवं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 110 महिला वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह की प्रतिनिधि, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की महिलाएं, विद्यालय प्राचार्या, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणियां एवं महिला छात्रावास वार्डन सहि...
परसवाड़ा में लगी ‘फसल बीमा पाठशाला’, किसानों को दी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी
Madhya Pradesh, State

परसवाड़ा में लगी ‘फसल बीमा पाठशाला’, किसानों को दी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी

नाबार्ड और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक ने किया आयोजन, समय पर बीमा कराने की अपील जबलपुर, 21 जुलाई (सद्वार्ता)।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जबलपुर विकासखंड के ग्राम परसवाड़ा में 'फसल बीमा पाठशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा किया गया। पाठशाला में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रीमियम भुगतान तथा फसल क्षति होने पर दावा करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से समय पर फसल बीमा कराने तथा योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती वर्षिता मोदी, नाबार्ड की सुश्री देविका मेहरोत्रा, एग्री...
Madhya Pradesh, State

श्री सत्य साई सेवा समिति ने चलाया पौधारोपण अभियान, 32वीं बटालियन परिसर में लगाए पौधे

उज्जैन, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना को समर्पित श्री सत्य साई सेवा समिति, उज्जैन के सेवा दल सदस्यों ने श्री सत्य साई प्रेम तरु अभियान के अंतर्गत 32वीं बटालियन परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ 32वीं बटालियन के दीपक कुमार शुक्ला एवं पुष्पेंद्र आठिया ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर समिति संयोजक शरद सिंह चौहान ने बताया कि श्री सत्य साई बाबा के "सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो" तथा समस्त जीवों की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवादल सदस्यों और जवानों ने संयुक्त रूप से बड़ी संख्या में पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि श्री सत्य साई प्रेम तरु अभियान के तहत देशभर में 9 अगस्त 2026 को व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सेवा, प्रेम और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा...
सीएनजी पंपों पर कथित गड़बड़ी की शिकायतों की होगी जांच, जिला प्रशासन ने गठित किए जांच दल
Madhya Pradesh, State

सीएनजी पंपों पर कथित गड़बड़ी की शिकायतों की होगी जांच, जिला प्रशासन ने गठित किए जांच दल

बीपीसीएल तेवर और एचपी घाना पंप पर सीबीजी आपूर्ति से जुड़े मामलों की भी हुई जांच जबलपुर, 21 जुलाई (सद्वार्ता)।सीएनजी के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ कथित धोखाधड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जिले के छह सीएनजी पंपों की जांच के लिए अलग-अलग जांच दल गठित किए हैं। कलेक्टर कार्यालय की शिकायत शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी शिकायतों की तथ्यात्मक जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दायरे में जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के छह सीएनजी पंप शामिल हैं। जांच दल में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी तथा संबंधित ऑयल कंपनी के सेल्स अधिकारी को शामिल किया गया है। जिन पंपों की जांच की जाएगी, उनमें रांझी स्थित आईओसीएल सीबीजी पंप, विजयनगर स्थित एचपीसीएल पंप, महाराजपुर स्थित बीपी...