

उज्जैन, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी दिलीप राव गोरकर (दिल्लू पहलवान) के भतीजे श्री लोकेन्द्र गोरकर एवं जितेश गोरकर का शनिवार, 18 जुलाई 2026 की रात्रि हुई आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया था।

दिवंगत आत्माओं की शांति एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोक सभा बुधवार, 22 जुलाई 2026 से मंगलवार, 28 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगी।
शोक सभा का स्थान मां हरसिद्धि भवन, नीलगंगा चौराहा, उज्जैन (मध्यप्रदेश) रखा गया है।
परिजनों ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं समाजजनों से उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
श्रद्धानवत —
दिलीप राव गोरकर


