
उज्जैन, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना को समर्पित श्री सत्य साई सेवा समिति, उज्जैन के सेवा दल सदस्यों ने श्री सत्य साई प्रेम तरु अभियान के अंतर्गत 32वीं बटालियन परिसर में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 32वीं बटालियन के दीपक कुमार शुक्ला एवं पुष्पेंद्र आठिया ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर समिति संयोजक शरद सिंह चौहान ने बताया कि श्री सत्य साई बाबा के “सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो” तथा समस्त जीवों की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवादल सदस्यों और जवानों ने संयुक्त रूप से बड़ी संख्या में पौधे लगाए।
उन्होंने बताया कि श्री सत्य साई प्रेम तरु अभियान के तहत देशभर में 9 अगस्त 2026 को व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सेवा, प्रेम और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में संजय तिवारी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, प्रेम शंकर, दिलीप गहलोत, श्रीजी बख्तारिया, पंकज गोयल, अनिल शर्मा, श्रीमती रजनी, श्रीमती झालानी, श्रीमती गायत्री जायसवाल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सेवा दल सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


