जागरूकता रथ बना शोपीस, डेंगू-मलेरिया से बचाव का संदेश नहीं पहुंच रहा शहर तक
कलेक्टर की पहल से तैयार प्रचार वाहन नगर पालिका परिसर में खड़ा, बारिश के मौसम में ठप पड़ा जनजागरूकता अभियान
विदिशा, शोभित जैन (सद्वार्ता)।
बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच जनजागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया प्रचार-प्रसार वाहन इन दिनों अपनी उपयोगिता साबित करने के बजाय नगर पालिका परिषद परिसर में खड़ा-खड़ा धूल फांक रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर तैयार इस विशेष जागरूकता रथ का उद्देश्य शहर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था, लेकिन फिलहाल यह अभियान शुरू होने से पहले ही ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है।
प्रचार वाहन पर "जन-जन का हो यही नारा, डेंगू मुक्त हो शहर हमारा" जैसे आकर्षक स्लोगन के साथ डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण संदे...










