Tuesday, July 21

This slideshow requires JavaScript.

जनसुनवाई में पहुंचे 124 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भुगतान, भू-अर्जन, अतिक्रमण, राशन कार्ड और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

जबलपुर। (सद्वार्ता)

This slideshow requires JavaScript.

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें धान भुगतान, लापता युवक की तलाश, क्षतिग्रस्त मकान के लिए आर्थिक सहायता, भू-अर्जन मुआवजा, वरिष्ठ नागरिक पोषण, नामांतरण, अतिक्रमण, सीमांकन, अनुकंपा नियुक्ति, बीपीएल कार्ड, छात्रवृत्ति, रिकॉर्ड सुधार, राशन कार्ड, संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता, भूमि डायवर्सन तथा अन्य राजस्व एवं सामाजिक सहायता से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे।

इस दौरान अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, ए.के. सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply