अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने जिला पंचायत में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और एससी वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
शिवपुरी, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को जिला पंचायत में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में डॉ. कैलाश जाटव ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के स्व-सहायता समूहों की स्थिति, बैंक लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड और लोक अधिकार केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को स्वीकृत एवं निर्मित आवासों की स्थिति, वीबी-जीरामजी योजना के तहत ...









