Tuesday, August 11

Madhya Pradesh

सावन के प्रथम सोमवार को निकलेगी सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति की भव्य कांवड़ यात्रा
Devotional, Madhya Pradesh, State

सावन के प्रथम सोमवार को निकलेगी सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति की भव्य कांवड़ यात्रा

नीलम हेमंत राजपूत बनीं कांवड़ यात्रा की संयोजक, तैयारियां अंतिम चरण में विदिशा, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार 3 अगस्त 2026 को सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। समिति अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी ने बताया कि विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कांवड़ यात्रा प्रातः 9 बजे बड़वाले घाट, बेतवा तट स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर माधवगंज स्थित शिवालय महादेव (कांच मंदिर) पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा। मंगलवार को परिणय गार्डन में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी की अनुशंसा और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नीलम ...
एक पेड़ मेरे प्रभु के नाम : श्री मनोहर इन्दु महिला मंडल ने लिया पौधारोपण का संकल्प
Devotional, Madhya Pradesh, State

एक पेड़ मेरे प्रभु के नाम : श्री मनोहर इन्दु महिला मंडल ने लिया पौधारोपण का संकल्प

उज्जैन। (सद्वार्ता) पर्यावरण संरक्षण और धर्म की भावना को एक साथ जोड़ते हुए श्री मनोहर इन्दु महिला मंडल ने सूरज नगर स्थित श्री जीरावाला पार्श्वनाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा का आयोजन किया। पूजन के दौरान मंडल की सभी सदस्यों ने "एक पेड़ मेरे प्रभु के नाम" अभियान के तहत प्रत्येक सदस्य द्वारा एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अनेक जैन मुनि भगवंतों ने वृक्षों की छाया में तप, साधना और ध्यान कर मोक्ष की प्राप्ति की है। इसलिए वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक हैं। मंडल की सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने प्रभु के नाम पर एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी हरित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। उन्...
शिक्षा में एआई का नया अध्याय: पीआईएमआर ने शुरू किया ‘प्रेस्टिज कैपेबिलिटी डेवलपमेंट सेंटर’ 
Education, Madhya Pradesh, State, technology

शिक्षा में एआई का नया अध्याय: पीआईएमआर ने शुरू किया ‘प्रेस्टिज कैपेबिलिटी डेवलपमेंट सेंटर’ 

इंदौर। (सद्वार्ता) भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा को नई दिशा देने की पहल करते हुए प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईएमआर), डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने एआई-सक्षम ‘प्रेस्टिज कैपेबिलिटी डेवलपमेंट सेंटर (PCDC)’ की शुरुआत की है। यह पहल पारंपरिक परीक्षा-केंद्रित शिक्षा से आगे बढ़कर क्षमता-आधारित शिक्षण, शोध, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसका शुभारंभ दो दिवसीय ‘प्रेस्टिज एजुविज़न-2030 : एकेडमिक लीडरशिप एंड ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव-2026’ के दौरान किया गया।यह सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से विद्यार्थियों की बौद्धिक, नेतृत्व, उद्यमिता एवं व्यावसायिक क्षमताओं का सतत आकलन और विकास करेगा। व्यक्तिगत फीडबैक, चैलेंज-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक शिक्षा तथा निरंतर क्षमता मूल्यांकन...
श्री अजितनाथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कोठी में आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश
Devotional, Madhya Pradesh, State

श्री अजितनाथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कोठी में आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश

उज्जैन। (सद्वार्ता) परम पूज्य सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का श्री अजितनाथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कोठी में भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन श्री संघ शास्ता वर्षावास समिति, त्रयनगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। दिनांक 20 जुलाई 2026 को सिद्धाचल सोसायटी, प्रेम बाग से भव्य सामैया के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गुरुदेव श्री का जयघोष के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा–9 की पावन निश्रा एवं पूज्या गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा–34 की पावन सानिध्यता भी प्राप्त हुई। मंगल प्रवेश के उपरांत आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ अजित पार्श्व युवा महिला संगठन द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद अर...
निर्मला कॉन्वेंट स्कूल बना राज्य वॉलीबॉल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
Madhya Pradesh, Sports, State

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल बना राज्य वॉलीबॉल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

उज्जैन।(सद्वार्ता) सतना में 17 से 20 जुलाई तक आयोजित आईसीएसई बोर्ड की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की टीम का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। यह प्रतियोगिता सितंबर माह में तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय की टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता पर डायरेक्टर थॉमस मैथ्यू एवं प्राचार्य सिस्टर मर्लिन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के ल...
ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज के छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट-2026 में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया उज्जैन का मान
Madhya Pradesh, Sports, State

ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज के छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट-2026 में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया उज्जैन का मान

उज्जैन। ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज, उज्जैन के प्रतिभाशाली छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट (NEET)-2026 परीक्षा में 99.96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय एवं उज्जैन शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। ऋषभ पाटीदार की इस सफलता के पीछे उनका निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सतत सहयोग रहा। कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुनील खत्री, सचिव दिलीप धनवानी, श्रीमती नीलम खत्री, प्राचार्या डॉ. सरोज शुक्ला एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा स्टाफ ने ऋषभ पाटीदार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऋषभ भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृ...
उज्जैन की चार्वी मेहता ने इंटरनेशनल फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Madhya Pradesh, Sports, State

उज्जैन की चार्वी मेहता ने इंटरनेशनल फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

उज्जैन। उज्जैन की प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित इंटरनेशनल क्लासिकल फिडे (FIDE) रेटेड चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से उज्जैन शहर में हर्ष का माहौल है। देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सहभागिता वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 470 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फिडे के नियमानुसार आयोजित यह प्रतियोगिता स्विस पद्धति से कुल 9 राउंड में संपन्न हुई। ज्योति फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में चार्वी मेहता ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 5.5 अंक अर्जित किए और महिला वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। चार्वी ने शतरंज की प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री के मार्गदर्शन में प्राप्त की। वर्तमान में वह देश के प्...
शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर पांच विभूतियों का होगा ‘आजाद-तिलक अलंकरण’ से सम्मान
INDORE, Madhya Pradesh, State

शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर पांच विभूतियों का होगा ‘आजाद-तिलक अलंकरण’ से सम्मान

इंदौर। भारत के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 170वीं जयंती के अवसर पर 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को इंदौर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की पांच विशिष्ट विभूतियों को 'आजाद-तिलक अलंकरण' से सम्मानित किया जाएगा। नेताजी सुभाष मंच, श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे इंडियन कॉफी हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, रीगल चौराहा, इंदौर में संपन्न होगा। आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलन...
क्या मध्यप्रदेश की राजनीति में उठ रहे सवाल सत्ता के लिए चुनौती बनेंगे?
Editorial, Madhya Pradesh, Opinion, Politics, State

क्या मध्यप्रदेश की राजनीति में उठ रहे सवाल सत्ता के लिए चुनौती बनेंगे?

संपादकीय मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रदेश की राजनीति लगातार नए घटनाक्रमों और विवादों के केंद्र में रही है। बीते कुछ समय से विभिन्न मामलों में अनियमितताओं और कथित घोटालों के आरोप सामने आ रहे हैं। इन आरोपों ने राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि राज्य में एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। इनमें उज्जैन महाकाल मंदिर से जुड़े ट्रस्ट की भूमि आवंटन प्रक्रिया, कथित अस्पताल संचालन, मेडिकल कॉलेज से जुड़े आरोप, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित कथित चावल घोटाला तथा अन्य मामलों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हुई है। हालांकि इन मामलों में अंतिम सत्य न्यायिक अथवा सक्षम जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी ...
राजधानी से बाहर कैबिनेट बैठकों की परंपरा ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
Madhya Pradesh, State

राजधानी से बाहर कैबिनेट बैठकों की परंपरा ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से मध्यप्रदेश में कैबिनेट बैठकों का नया अध्याय जबलपुर, 18 जुलाई 2026।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई राजधानी से बाहर कैबिनेट बैठक आयोजित करने की अभिनव पहल ने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनजातीय विरासत को नई पहचान दिलाई है। अब प्रदेश के महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय केवल भोपाल तक सीमित न रहकर विभिन्न अंचलों में लिए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय विकास, पर्यटन और जनभागीदारी को नई गति मिली है। इसी क्रम में रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के ऐतिहासिक ग्राम जगदीशपुर में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि प्रदेश की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को भी नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में भोपाल के अतिरिक्त जबलपुर, दमोह, खरगोन, न...