खाद-बीज लाइसेंस के इच्छुकों को दी गई ‘देसी’ डिप्लोमा की जानकारी, कृषि विभाग ने आयोजित किया विशेष प्रशिक्षण
जबलपुर। (सद्वार्ता)
खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय के लिए नया लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा शनिवार को आधारताल स्थित कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण विशेष रूप से उन आवेदकों के लिए था, जिनके पास बी.एससी. एग्रीकल्चर अथवा बी.एससी. रसायन विज्ञान की डिग्री नहीं है, लेकिन वे खाद, बीज एवं कीटनाशक का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।
प्रशिक्षण में फेसिलिटेटर वी.जी. गोस्वामी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को 'देसी' (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कृषि से जुड़े विभिन्न कानूनों एवं नियमों की भी जानकारी प्रदान की गई।
उप संचालक कृषि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इ...










