Saturday, July 25

This slideshow requires JavaScript.

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े पर सांदीपनि विद्यालय करौंदीग्राम में हुआ पौधारोपण

“एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने लगाया हरियाली का संकल्प

SDNA | जबलपुर | 25 जुलाई 2026 (सद्वार्ता)

This slideshow requires JavaScript.

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अवसर पर जबलपुर के सांदीपनि विद्यालय करौंदीग्राम में शनिवार को “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय के प्राचार्य जी. पी. झारिया की प्रेरणा से आयोजित इस अभियान में सभी ने मिलकर हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री झारिया ने विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की नींव बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

SDNA

Leave a Reply