Tuesday, August 11

Madhya Pradesh

उज्जैन श्रीसंघ ने आगर पहुंचकर लिया ‘सौम्य वर्षावास’ मंगल प्रवेश का धर्मलाभ
Madhya Pradesh, State

उज्जैन श्रीसंघ ने आगर पहुंचकर लिया ‘सौम्य वर्षावास’ मंगल प्रवेश का धर्मलाभ

आगर। शासन प्रभाविका, मातृ हृदया पूज्य साध्वी श्री सौम्य वंदना श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा के 'सौम्य वर्षावास' के भव्य मंगल प्रवेश समारोह में उज्जैन श्रीसंघ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उज्जैन के श्री जीरावला पार्श्वनाथ नवरत्न भक्तामर मंडल (सूरज नगर) एवं नाकोड़ा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में आगर पहुंचे। प्रातः 9 बजे भव्य वरघोड़े (शोभायात्रा) के साथ मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा आगर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रवचन स्थल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूज्य साध्वीश्री का स्वागत किया। नगर में धर्ममय वातावरण और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। धर्मसभा में विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुणी श्रीजी के सौम्य व्यक्तित्व, सरल जीवन, त्याग, तप एवं आध्यात्मिक प्रेरणा पर अपने विचार व्यक्त किए। स्थानीय आगर श्रीसंघ ने बाहर से पधारे सभी अ...
एनसीआईएसएम एवं एमपीएमएसयू की गाइडलाइन का पालन करते हुए शोध कार्य करें: डॉ. अजीत पाल सिंह
Madhya Pradesh, State

एनसीआईएसएम एवं एमपीएमएसयू की गाइडलाइन का पालन करते हुए शोध कार्य करें: डॉ. अजीत पाल सिंह

धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सालय में इथिकल कमेटी के समक्ष 17 पीजी विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की शोध प्रबंध की रूपरेखा उज्जैन | सद्वार्ता शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, उज्जैन में शनिवार को इथिकल कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के 17 स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों ने अपने शोध प्रबंध की विस्तृत रूपरेखा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ओ.पी. व्यास ने बताया कि पीजी विद्यार्थियों द्वारा दोपहर 2 बजे से शोध योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इनमें कायचिकित्सा विभाग से 4, द्रव्यगुण से 5, रचना शरीर से 2, पंचकर्म से 3 तथा प्रसूति तंत्र विभाग से 3 विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत कर जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता इथिकल कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजी...
आजाद जयंती पर भाजयुमो का स्वच्छता अभियान, चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि अर्पित
Madhya Pradesh, State

आजाद जयंती पर भाजयुमो का स्वच्छता अभियान, चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि अर्पित

उज्जैन। अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर जिला उज्जैन द्वारा 'आजाद प्रेरणा पर्व' के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद उद्यान, महाकाल सिंधी कॉलोनी (दो तालाब के पास) में स्वच्छता अभियान एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा एकत्रित किया, झाड़ियों की सफाई की तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं को स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर...
एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप
Crime, Madhya Pradesh, Organized Crime, Police, State

एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप

बड़नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल बड़नगर। नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर कथित रूप से बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दलालों ने एक ही स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP09CJ2292) को अलग-अलग समय पर चार लोगों को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, मामले में प्रवीण पंवार एवं विक्रम सिंह गौड़ (निवासी संगम चौराहा, बड़नगर/रतलाम) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संबंधित वाहन मूल रूप से प्रेम सिंह पाल, निवासी राजगढ़ नाका, झाबुआ के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। पहला सौदा पीड़िता आशना खान, पति अतहर खान, निवासी बड़नगर ने आरोप लगाया कि रतलाम निवासी अभिषेक देवड़ा के माध्यम से उन्हें उक्त कार ₹2.20 लाख में...
सफेद मूसली की खेती से बेटे को अमेरिका भेजा, जैविक खेती में मध्यप्रदेश देश में अव्वल
Madhya Pradesh, State

सफेद मूसली की खेती से बेटे को अमेरिका भेजा, जैविक खेती में मध्यप्रदेश देश में अव्वल

इंदौर, 25 जुलाई। बलराम कृषि महोत्सव के दौरान जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में बताया गया कि जैविक खेती में 27 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत लाखों किसानों को इससे जोड़ा गया है। खरगोन के किसान अनिल वर्मा ने बताया कि सफेद मूसली की खेती से मिली आय के बल पर उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए भेजा, जहां वह ओहियो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस (एआई) में अध्ययन कर रहा है। वहीं जैविक किसान अविनाश दांगी ने बताया कि उनके जैविक उत्पाद देश के 13 राज्यों में भेजे जाते हैं और वे वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से ऑनलाइन संवाद कर प्राकृतिक एवं उन्नत खेती अपनाने का आह्वान किया तथा किसानों की उपलब्धिय...
किसानों का कल्याण सर्वोपरि, 13 नवंबर तक होंगे बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री
Madhya Pradesh, State

किसानों का कल्याण सर्वोपरि, 13 नवंबर तक होंगे बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री

इंदौर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दतिया से वर्चुअल माध्यम से खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत प्रदेशभर में 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को पर्याप्त सिंचाई, बिजली तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। गांवों से दूध एवं सब्जियां लेकर आने-जाने वाले किसानों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।...
परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने घोषणा की कि परीक्षा, पेपर लीक तथा अन्य संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां ऐसे मामलों का निराकरण तीन माह के भीतर किया जाएगा। विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य है तथा राज्य सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए निरंतर निर्णय ले रही है।...
स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त
Madhya Pradesh, Police, State

स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त

इंदौर, 25 जुलाई। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर स्कूली बच्चों के अवैध एवं असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध शनिवार को आरटीओ इंदौर और संभागीय सड़क सुरक्षा दस्ता ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालय मार्गों पर मारुति वैन, ऑटो रिक्शा एवं स्कूल बसों की सघन जांच की गई। आरटीओ प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक आकाश सिटोले की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर तीन मारुति ओमनी वैन एवं एक ऑटो रिक्शा जब्त किया। साथ ही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर वाहन चालकों से ₹23 हजार का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन, बिना आवश्यक दस्तावेजों अथवा सुरक्षा मानकों के विरुद्ध संचालित स्कूल वाहनों पर आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूल वाहन संचालकों से सभी सुरक्षा नि...
गंदगी मिलने पर मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित, सोनी डेरी से पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा
Madhya Pradesh, State

गंदगी मिलने पर मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित, सोनी डेरी से पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा

जबलपुर। (सद्वार्ता) कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में दूषित एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस स्थित मनमोहन होटल का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में अत्यधिक गंदगी, अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं भंडारण तथा खाद्य सामग्री के आसपास कॉकरोच एवं अन्य कीड़े पाए गए। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए होटल का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसी अभियान के दौरान सदर स्थित सोनी डेरी से पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है। यह नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के त...
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Madhya Pradesh, State

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जबलपुर। (सद्वार्ता) लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रविवार 26 जुलाई को जबलपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के प्रसारण में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय सभागार में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित "सेवा, सुशासन के 12 साल" एवं "कारगिल विजय गाथा" विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। सुबह 11:45 बजे मंत्री श्री सिंह सिविल लाइंस स्थित डिलाइट क्षेत्र में स्वर्गीय योगेंद्र सिंह 'योगी जी' मार्ग के नामकरण समारोह में भाग लेंगे। वहीं शाम 6:30 बजे मानस भवन में आयोजित "युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार" विषय पर आधारित संघ सृजन के भव्य नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे।...