

उज्जैन। (सद्वार्ता) विप्र सेना के संगठन विस्तार को गति देते हुए उज्जैन संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पं. रोहित नागर, प्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा तथा उज्जैन संभाग अध्यक्ष पं. समरथ शर्मा की अनुशंसा पर की गई हैं।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार पं. शिवम शर्मा (नांदेड़) को संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राकेश शर्मा (महिदपुर) को संभाग उपाध्यक्ष, डॉ. श्रीपाल शर्मा (सेमलिया, महिदपुर) तथा पं. विनोद शर्मा (पेटलावद, महिदपुर) को संभाग महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
संगठन नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे विप्र सेना की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने, समाज को संगठित करने तथा सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सक्रिय एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
— SDNA


