कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: भाजपा
नई दिल्ली, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने इस घटना को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक शर्मनाक प्रकरण बताया।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास के द्वार पर धरना दिया, जो पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी के पिता, दादी और परदादा देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास की गरिमा और उसकी संवेदनशीलता का पता होना चाहिए, फिर भी उन्होंने इस तरह का कदम उठाया।"
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसी जगह का चयन किया, जहां सुरक्षा और संवैधानिक मर...










