Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

छात्रों पर दिल्ली पुलिस कार्रवाई को लेकर टीएमसी ने राज्यसभा में चर्चा की मांग की

नई दिल्ली, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्यसभा में तत्काल चर्चा कराने की मांग की है। पार्टी ने इस मुद्दे पर सदन के निर्धारित कामकाज को स्थगित कर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया है।

This slideshow requires JavaScript.

तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक नदीमुल हक ने यह नोटिस सौंपा। इसमें मांग की गई है कि उच्च सदन में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।

टीएमसी ने अपने नोटिस में आरोप लगाया कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसे पार्टी ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।

पार्टी का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों और प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर संसद में चर्चा होना आवश्यक है, ताकि पूरे मामले पर सरकार से जवाब मांगा जा सके।

गौरतलब है कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply