संभल में हिंसा की पहली बरसी आज, प्रशासन हाई अलर्ट पर ड्रोन निगरानी और भारी पुलिस फोर्स तैनात
संभल, उत्तर प्रदेश: 24 नवंबर 2023 को संभल में हुए बवाल की पहली बरसी पर पुलिस-प्रशासन और मस्जिद इंतजामिया कमेटी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। विवादित धार्मिक स्थल के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं और शहर के संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।
रविवार दोपहर एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने फोर्स के साथ सत्यवृत चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त की और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आरपीएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं। हाल ही में जमानत पर रिहा हुए 24 लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया गया है ताकि भड़काऊ सामग्री पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
इस दौरान मस्जिद इंतजामिया कमे...










