दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी विवादों में, वेबसाइट हैक और डॉक्टरों की गिरफ्तारी
फरीदाबाद/नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al Falah University) चर्चा में आ गई है। यूनिवर्सिटी से जुड़े मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों पर विस्फोटक रखने और फिदायीन बनने का शक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यूनिवर्सिटी और संबंधित डॉक्टरों पर निगरानी बढ़ा चुकी हैं।
वेबसाइट हैक का वाकया
हाल ही में यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर ली गई। हैकर्स ने वेबसाइट पर लिखा:"भारत की धरती पर इस तरह की इस्लामिक यूनिवर्सिटी की कोई जगह नहीं है। अगर भारत में रहना है तो शांति से रहना होगा, नहीं तो इस्लामिक जिहाद करने वालों को भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इसे चेतावनी समझें, हम आपकी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इसे बंद करो, वर्ना हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे।"कुछ देर बाद वेबसाइट बहाल कर दी गई।
...









