जीके क्विज़: बिल कैसे बनता है कानून? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल है – “भारत में कोई बिल कानून कैसे बनता है?” यह सवाल UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और स्टेट PCS जैसी परीक्षाओं में बहुत अहम माना जाता है।
भारत में कानून बनाने की प्रक्रिया संसद में होती है। राजनीतिक दल या सांसद अपने प्रस्ताव संसद के सामने बिल (Bill) के रूप में रखते हैं। बिल केवल एक मसौदा होता है और यह तब तक कानून नहीं बनता जब तक इसे संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा – से मंजूरी न मिल जाए और अंततः राष्ट्रपति की स्वीकृति न प्राप्त हो।
कानून बनाने की प्रक्रिया कब शुरू होती है?कानून बनाने की प्रक्रिया तब शुरू होती है जब किसी भी सदन में बिल पेश किया जाता है। यदि बिल किसी मंत्री द्वारा लाया जाता है तो उसे सरकारी बिल (Government Bill) कहते हैं, और यदि कोई सांसद लाता है तो उसे प्राइवेट बिल (Private Bill) कहा जाता है।
सं...










