
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने दावे और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दी है। इससे पहले यह समयसीमा 6 फरवरी थी।
चुनाव आयोग ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 तक प्रकाशित की जाएगी। इस अवधि में वोटर अपने नाम, विवरण या किसी अन्य त्रुटि को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अब तक की स्थिति
अभी तक लगभग 48 लाख लोगों ने फॉर्म 6 भरकर आपत्ति दर्ज कराई है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह संख्या अपेक्षाकृत कम है, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ मतदाता हैं।
चुनाव आयोग ने सभी वोटर्स से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी की जांच करें और आवश्यक संशोधन या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि उनकी मतदाता सूची में सही विवरण सुनिश्चित हो सके।