हायर एजुकेशन के लिए न्यूजीलैंड भारतीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां भारतीय छात्रों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
भारतीय छात्रों की बढ़ती रुचि
अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे पारंपरिक स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन में वीज़ा नियमों और इमिग्रेशन पॉलिसी के कड़े होने के कारण पढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसी बीच न्यूजीलैंड ने स्टडी अब्रॉड के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम बनाया है। एजुकेशन न्यूजीलैंड और इमिग्रेशन न्यूजीलैंड के आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में भारतीय छात्रों के एडमिशन में 34% का इजाफा हुआ। साल 2026 की शुरुआत तक न्यूजीलैंड में लगभग 12,000 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। विदेशी छात्रों में भारतीयों का ग्रुप दूसरा सबसे बड़ा है और कुल छात्रों का लगभग 14% भारतीय हैं।
इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन
न्यूजीलैंड की हाई-क्वालिटी एजुकेशन, इंडस्ट्री-कनेक्टेड कोर्स और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग इसे इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए बेहतरीन बनाते हैं। सिविल, सॉफ्टवेयर, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग के लिए यहां के कोर्स अत्यधिक मांग में हैं। क्लास में इनोवेशन पर जोर दिया जाता है और छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है।
टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की हालिया सब्जेक्ट रैंकिंग के अनुसार न्यूजीलैंड की कई यूनिवर्सिटीज को इंजीनियरिंग में श्रेष्ठ माना गया है। प्रमुख यूनिवर्सिटीज हैं:
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी
विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन
वाइकाटो यूनिवर्सिटी
ओटागो यूनिवर्सिटी
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी
मैसी यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी
स्टूडेंट वीज़ा और भारतीय समुदाय
2026 में न्यूजीलैंड का स्टूडेंट वीज़ा अप्रूवल रेट लगभग 75.4% रहा, जो अन्य देशों की तुलना में बेहतर है। न्यूजीलैंड में लगभग 2.70 लाख भारतीय रहते हैं, जिससे नए छात्रों को पढ़ाई और जॉब के लिए आसानी होती है।
यदि आप 2026 में विदेश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का प्लान कर रहे हैं, तो न्यूजीलैंड आपके लिए सबसे उपयुक्त और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।