पुणे की युवती की सेल्फी बनी बिहार चुनाव में विवाद का कारण, कांग्रेस ने उठाया हंगामा
पुणे: बिहार विधानसभा चुनावों के बीच एक वायरल सेल्फी ने चुनावी राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। पुणे की वकील उर्मी की फोटो जिसमें उनकी उंगली पर स्याही लगी हुई है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कांग्रेस पार्टी ने इसे ‘वोट चोरी’ के प्रमाण के रूप में पेश किया।
🔹 क्या हुआ?
उर्मी ने गुरुवार को अपनी सेल्फी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा: “एक मोदी-फाइड इंडिया के लिए वोट दिया। जाई के वोट डाली, बिहार।”
फोटो के वायरल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे बीजेपी पर चुनाव में धांधली का सबूत बताकर प्रचारित किया।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने व्यंग्यात्मक पोस्ट में लिखा कि: “मैं लोकसभा में महाराष्ट्र में वोट दूंगी, विधानसभा में बिहार में वोट दूंगी। मैं मोदी के लिए वोट चुराऊंगी।”
🔹 महिला वकील का स्पष्टीकरण
उर्मी ने बाद में कहा कि उनका मकसद केवल बिहार के म...










