Friday, May 22

This slideshow requires JavaScript.

मेक्सिको में प्राइवेट जेट क्रैश: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान 7 की मौत फैक्ट्री से टकराकर लगी भीषण आग, आसपास के इलाके से 130 लोग सुरक्षित निकाले गए

मेक्सिको सिटी: सेंट्रल मेक्सिको में एक प्राइवेट जेट आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में सैन माटेयो एटेंको में हुआ, जो टोलुका एयरपोर्ट से सिर्फ 5 किमी दूर एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।

This slideshow requires JavaScript.

मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने बताया कि विमान में 8 यात्री और 2 क्रू रजिस्टर्ड थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने अकापुल्को से उड़ान भरी थी और आपातस्थिति में एक फुटबॉल मैदान पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन वह पास की फैक्ट्री की छत से टकरा गया। टकराने के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

पायलट ने भेजा आपात संदेश
विमान सेसना 650 साइटेशन III (रजिस्ट्रेशन XA-PRO) था और इसे सर्विसेज एयरोस एस्ट्रेला ऑपरेट करती थी। हादसे से कुछ ही सेकंड पहले पायलट ने एयरपोर्ट कंट्रोल टॉवर को आपात संदेश भेजा, जिसमें बताया कि विमान नीचे गिर रहा है।

रिस्क मैनेजमेंट और बचाव कार्य
हादसे के बाद मेक्सिको और टोलुका नगर पालिका की इमरजेंसी सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की। आग इतनी तेज थी कि फायर फाइटर्स को इसे नियंत्रित करने में दो घंटे से अधिक समय लगा। पास में गैस और ईंधन टैंक होने के कारण नागरिक सुरक्षा विभाग ने आसपास के चार ब्लॉकों को खाली करवाया और दो स्टोर अस्थायी रूप से बंद कर दिए। मेयर एना मुनिज ने बताया कि आसपास के इलाके से लगभग 130 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि हादसे की पूरी जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply