पाकिस्तान जो न कर सका, यूक्रेन ने कर दिखाया हमले में रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, पुतिन को बड़ा झटका
यूक्रेन-रूस युद्ध में एक बड़ी और निर्णायक घटना सामने आई है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसके ड्रोन हमले में रूस के अत्याधुनिक S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम के दो लॉन्चर पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं। यह हमला रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में किया गया, जिसे रूसी वायु रक्षा की रीढ़ माना जाता है। इस घटना को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा सैन्य झटका माना जा रहा है।
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। यूक्रेनी सेना के अनुसार, यह हमला 14 दिसंबर को रूस की 568वीं एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल रेजिमेंट के ऑपरेशनल एरिया में किया गया।
ड्रोन ऑपरेटरों ने किया सटीक हमला
यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि इस ऑपरेशन को 15वीं अलग आर्टिलरी टोही ब्रिगेड ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ के स्ट्राइक ड्रोन ऑपरेटरों ने अंजाम दिया। ड्रोन हमले में S-400 सिस्टम के दो...










