एक और चीनी कंपनी ने की ऐपल की नकल, ‘एयर’ नाम से ला रही स्मार्टफोन, लेकिन iPhone Air से होगा मोटा
नई दिल्ली: गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी RedMagic अब पतले और हल्के फोन की दुनिया में कदम रख रही है। कंपनी ने अपने नए फोन RedMagic 11 Air का पहला टीजर जारी किया है। नाम के कारण यह फोन पहले ही चर्चा में आ गया है, क्योंकि यह ऐपल के iPhone Air जैसा लगता है। हालांकि, फीचर्स और डिजाइन के मामले में यह iPhone Air से काफी अलग है।
टिपस्टर स्मार्ट पिकाचू के अनुसार, RedMagic 11 Air की मोटाई 7.85mm होगी और वजन 207 ग्राम होगा। तुलना के लिए, iPhone Air केवल 165 ग्राम का है और 5.6mm पतला है। इसका मतलब है कि RedMagic 11 Air, iPhone Air से मोटा और भारी होगा।
फोन की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए शानदार रंग और गहराई देगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा, जो सिंगल-कोर में 3075 और मल्टी-कोर में 9934 पॉइंट्स स्कोर कर...










