देहरादून गैस एजेंसी संचालक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दोनों शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों शूटरों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुन शर्मा शहीद कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र थे। इस हत्याकांड ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया था।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों के दौरान पकड़ा गया। पहली मुठभेड़ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई, जबकि दूसरी कार्रवाई लालतप्पड़ क्षेत्र की एक खंडहर फैक्ट्री में की गई। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं ह...










