Thursday, July 16

Uttarakhand

‘मोहम्मद दीपक’ नहीं, असली नाम दीपक कश्यप है; 26 जनवरी को कोटद्वार में हुई घटना बनी चर्चा का विषय
State, Uttarakhand

‘मोहम्मद दीपक’ नहीं, असली नाम दीपक कश्यप है; 26 जनवरी को कोटद्वार में हुई घटना बनी चर्चा का विषय

कोटद्वार, नैनीताल। उत्तराखंड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोटद्वार में हुई एक घटना अब देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। इस घटना ने न केवल इंसान से इंसान के बीच भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि एक जलील हो रहे बुजुर्ग के लिए हौसले का संदेश भी बनी। जानकारी के अनुसार, 77वें गणतंत्र दिवस पर वकील अहमद रोज अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवक दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताने पहुंचे। उन्होंने दुकान के बोर्ड पर छपे नाम को बदलने की मांग की। तनाव बढ़ते देख मौके पर एक युवक बीच में आ गया और विवाद का विरोध किया। जब उनसे नाम पूछा गया, तो उन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताया। हालांकि, अब स्पष्ट हो गया है कि उनका असली नाम दीपक कश्यप है। दीपक कोटद्वार में बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग देते हैं और उनका जिम बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित है। दीपक की माता आज भी कोटद्वार में एक टी स्टॉल चलाती हैं। उनके पि...
पौड़ी गढ़वाल: जंगल में भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, एम्स भेजने की तैयारी
State, Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: जंगल में भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, एम्स भेजने की तैयारी

पौड़ी गढ़वाल। विकास खंड पाबौ के जंगल में घास काटने गई महिला पर बुधवार को अचानक भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सीय संस्थान एम्स भेजने के लिए एयरलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। घटना ग्राम पंचायत खंडूली की निवासी ज्योति देवी के साथ हुई, जो अपने छह–सात सहेलियों के साथ ओडली गांव के पास जंगल में घास काटने गई थीं। अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। सहेलियों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक ज्योति देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पाबौ डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि भालू के हमले में महिला के चेहरे, सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर ...
पद्मश्री ह्यूग गैंटजर का निधन: मसूरी ने खो दी अपनी आवाज, साहित्य और पर्यावरण जगत में अपूरणीय क्षति
State, Uttarakhand

पद्मश्री ह्यूग गैंटजर का निधन: मसूरी ने खो दी अपनी आवाज, साहित्य और पर्यावरण जगत में अपूरणीय क्षति

मसूरी: पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रैवल राइटर और पर्यावरण संरक्षक ह्यूग गैंटजर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मसूरी के किंक्रेग लाइब्रेरी रोड स्थित अपने आवास ओक ब्रुक में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल मसूरी, बल्कि साहित्य, ट्रैवल जर्नलिज्म और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े देश-विदेश के लोग शोकाकुल हैं। ह्यूग गैंटजर ने भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवाएं देने के बाद अपनी पत्नी कोलीन गैंटजर के साथ भारत के अनदेखे कोनों को शब्दों में जीवंत करने का काम किया। उनके लेखन में भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत का अनमोल दस्तावेज़ संजोया गया। उन्होंने 30 से अधिक किताबें लिखीं, हजारों लेख प्रकाशित किए और 52 डॉक्यूमेंट्रीज़ दूरदर्शन पर प्रसारित कराई। वे मसूरी के पर्यावरण रक्षक के रूप में भी विख्यात थे। चूना खनन और अंधाधुंध निर्माण के खिलाफ उन्होंने खुलकर ...
उत्तराखंड मौसम अपडेट: पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम रहेगा शुष्क
State, Uttarakhand

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क और साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मैदानी क्षेत्रों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। तापमान का हाल: देहरादून: अधिकतम 24.4°C, न्यूनतम 11.2°C पंतनगर: अधिकतम 24.4°C, न्यूनतम 11.6°C मुक्तेश्वर: अधिकतम 12.5°C, न्यूनतम 2.5°C नई टिहरी: अधिकतम 14.6°C, न्यूनतम 3.7°C मंगलवार को पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रो...
औली स्कीइंग विंटर कार्निवल 2026: 13 से 16 फरवरी तक होंगे राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले और सांस्कृतिक कार्यक्रम
State, Uttarakhand

औली स्कीइंग विंटर कार्निवल 2026: 13 से 16 फरवरी तक होंगे राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले और सांस्कृतिक कार्यक्रम

देहरादून: उत्तराखंड के औली में इस साल स्कीइंग विंटर कार्निवल एवं राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता-चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तैयारियों को और तेज किया गया है, जिससे औली को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख शीतकालीन पर्यटन और विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके। आयोजन की रूपरेखा: 13 फरवरी (गुरुवार): प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन, उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय स्की प्रदर्शन, आईटीबीपी की ओर से स्की एवं रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन और स्की माउंटेनियरिंग (वर्टिकल एवं स्प्रिंट) प्रदर्शन। 14 फरवरी (शुक्रवार): प्रतियोगिता दिवस-I: अल्पाइन स्कीइंग – जाइंट स्लालम (पुरुष एवं महिला), स्नोबोर्ड – जाइंट स्लालम। 15 फरवरी (शनिवार): प्रतियोगिता दिवस-II: अल्पाइन स्कीइंग – स्लालम ...
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, एक जुलाई से अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू
State, Uttarakhand

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, एक जुलाई से अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का बड़ा निर्णय लिया है। इसके स्थान पर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। यह प्राधिकरण 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। सरकार की अधिसूचना के अनुसार प्राधिकरण में कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रो. राकेश जैन, डॉ. सैयद अली, प्रो. पेमा तेनजिन, डॉ. एल्बा मेड्रिले, प्रो. रोबिना अमन, प्रो. गुरमीत सिंह, राजेंद्र बिष्ट और रिटायर्ड आईएएस चंद्रशेखर भट्ट बोर्ड के सदस्य होंगे। महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा, निदेशक-राज्य शैक्षिक अनुसंधान और निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण भी प्राधिकरण में सदस्य होंगे। उत्तराखंड सरकार के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि प्राधिकरण मुख्य रूप से मदरसा संस्थानों का संचालन करेगा और ...
उत्तराखंड सरकार ने 83 हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खोली, साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम
State, Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने 83 हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खोली, साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए खोल दिया है। खुली गई चोटियों की ऊँचाई 5,700 मीटर से 7,756 मीटर तक है। इनमें कामेट, नंदा देवी ईस्ट, चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली और नीलकंठ जैसी विश्व प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण चोटियां शामिल हैं। ये शिखर न केवल तकनीकी रूप से कठिन हैं, बल्कि अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “हिमालय हमारी पहचान, विरासत और शक्ति है। 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोलना साहसिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। हमारा उद्देश्य य...
देहरादून में भीषण हादसा: विकासनगर में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 की मौत
State, Uttarakhand

देहरादून में भीषण हादसा: विकासनगर में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 की मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार को एक भीषण बस हादसा हुआ। विकासनगर क्षेत्र के मीनस-क्वानू-हरिपुर मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे की घटनाएचआरटीसी की बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई थी। नेहवा और मीनस-क्वानू-हरिपुर मार्ग से गुजरते हुए बस विकासनगर के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे का कारणप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के प्रयास में सड़क के किनारे की तरफ गई। इस दौरान सड़क का पुश्ता धंस गया और बस संतुलन खोकर गहरी खाई में जा गिरी। कई पलटे खाने के बाद बस सीधे खाई में गिर गई। राहत औ...
‘अगर मैं सुसाइड कर लूं तो जिम्मेदार कौन?’ : ज्योति अधिकारी के पोस्ट से हड़कंप, अंकिता भंडारी केस में उठाई थी दरांती
State, Uttarakhand

‘अगर मैं सुसाइड कर लूं तो जिम्मेदार कौन?’ : ज्योति अधिकारी के पोस्ट से हड़कंप, अंकिता भंडारी केस में उठाई थी दरांती

हल्द्वानी (उत्तराखंड): सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार किसी प्रदर्शन या बयान की वजह से नहीं, बल्कि उनके फेसबुक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। 2 फरवरी को दोपहर 3:07 बजे ज्योति ने अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि “अगर मैं सुसाइड कर लूं तो इसका जिम्मेदार कौन? बहुत परेशान कर दिया दोस्तों? बहुत परेशान हो गई हूं।” ज्योति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब तक एक हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 467 लोगों ने कमेंट किया है। कई लोग उन्हें डिप्रेशन का शिकार न होने की सलाह दे रहे हैं। अंकिता भंडारी केस से जुड़ा प्रदर्शनइससे पहले ज्योति अधिकारी 7 जनवरी को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके हाथ में दरांती दिखी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रदर्शन के दौरान उन्...
अंकिता भंडारी मर्डर केस में CBI ने दर्ज किया नया केस, VIP एंगल पर आगे बढ़ेगी जांच
State, Uttarakhand

अंकिता भंडारी मर्डर केस में CBI ने दर्ज किया नया केस, VIP एंगल पर आगे बढ़ेगी जांच

देहरादून (उत्तराखंड): पौड़ी जिले में वनंतरा रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में नया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिफारिश के बाद, दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (ब्रांच-2) ने अंकिता हत्याकांड को पुनः रजिस्टर किया है। अंकिता के माता-पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी और उन्हें उम्मीद है कि इस बार कथित वीआईपी गेस्ट की भूमिका सामने आएगी। हत्या का पूरा घटनाक्रम:अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में हुई थी। पौड़ी के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली अंकिता का शव 24 सितंबर 2022 को ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद किया गया। मामले में रिजॉर्ट के मालिक और भाजपा के निष्कासित नेता के बेटे पुलकित आर्य तथा उनके दो साथियों को मुख्य आरोपी बनाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर...