गुरुग्राम-दिल्ली में नौकरी, पर शादी में रोड़ा बनी ‘सड़क’—उत्तराखंड के बड़कोट गांव के युवाओं की नहीं हो रही शादी
चमोली (उत्तराखंड)। आधुनिकता और विकास की दौड़ में उत्तराखंड का एक गांव आज भी मूलभूत सुविधा सड़क से वंचित है, और इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं यहां के युवा। चमोली जिले के नारायण बगड़ ब्लॉक में स्थित सुदूरवर्ती बड़कोट गांव के शिक्षित युवक शादी न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। वजह—गांव तक सड़क न होना।
रिश्ते आते हैं, पर ‘सड़क सुनते ही’ टूट जाते हैं
गांव में रहने वाले ग्रामीण बताते हैं कि लड़कियों के रिश्ते तो कई बार आए, लेकिन जैसे ही लड़की पक्ष को पता चलता है कि गांव तक सड़क नहीं है और 5 किलोमीटर कठिन चढ़ाई पैदल तय करनी पड़ती है, वे रिश्ता करने से इनकार कर देते हैं।गांव के 25 परिवार वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है।
दिल्ली-गुरुग्राम की नौकरी भी नहीं बदल पा रही किस्मत
यहां के युवक पढ़े-लिखे हैं और दिल्ली, गुरुग्राम जैसे शहरों में अच्छी नौकरियां ...









