
देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार, 5 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने से तापमान बढ़ेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिन हुई हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंडक बनी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंडक के साथ दिन के समय गर्मी रहेगी।
मुख्य शहरों का तापमान:
-
देहरादून: अधिकतम 23.6°C, न्यूनतम 8.8°C
-
पंतनगर: अधिकतम 18.0°C, न्यूनतम 9.6°C
-
मुक्तेश्वर: अधिकतम 14.2°C, न्यूनतम 2.2°C
-
नई टिहरी: अधिकतम 13.5°C, न्यूनतम 2.2°C
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, 6 फरवरी से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा।
इसके बाद 7 और 8 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि 9 और 10 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में फिर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उत्तराखंडवासियों को मौसम विभाग की ओर से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।