Wednesday, April 1

Uttar Pradesh

कोडीन माफिया हो या गांजे का तस्कर, यूपी में NDPS का डंडा: 98 फार्मेसियों के लाइसेंस रद्द, 11 पर FIR
State, Uttar Pradesh

कोडीन माफिया हो या गांजे का तस्कर, यूपी में NDPS का डंडा: 98 फार्मेसियों के लाइसेंस रद्द, 11 पर FIR

उत्तर प्रदेश में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। औषधि विभाग और पुलिस ने जौनपुर, वाराणसी, भदोही, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी और प्रयागराज में संयुक्त छापेमारी कर कोडीन युक्त कफ सिरप की लाखों बोतलें जब्त की हैं। इस कार्रवाई के तहत Abbott, Laborate और Three-B Healthcare जैसी बड़ी कंपनियों की सप्लाई चेन को निशाना बनाया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये कंपनियां बिना डॉक्टर की पर्ची के नशेड़ियों को लाखों की बोतलें बेच रही थीं। NDPS एक्ट के तहत 11 प्रमुख फर्मों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लाइसेंस रद्द और सख्त कार्रवाई वाराणसी: 28 फार्मेसियों के लाइसेंस रद्द जौनपुर: 16 भदोही: 14 प्रयागराज: 18 सोनभद्र: 12 लखीमपुर खीरी: 10 कुल मिलाकर 98 फार्मेसियों के लाइसेंस रद्द किए गए। औषधि नियंत्रक ने साफ कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कोडीन का एक भी मिलीलीटर बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं ...
मंत्री संजय निषाद के बयान पर बवाल, करणी सेना नेता ने जीभ काटने पर 5.51 लाख इनाम का एलान
Politics, State, Uttar Pradesh

मंत्री संजय निषाद के बयान पर बवाल, करणी सेना नेता ने जीभ काटने पर 5.51 लाख इनाम का एलान

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के विवादित बयान ने पूरे बलिया जिले में माहौल गर्मा दिया है। बांसडीह में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंत्री ने बलियावासियों को “अंग्रेजों का दलाल” कहा था, जिसके बाद जिले भर में रोष व्याप्त है और कई संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। इस विवाद को और भड़काते हुए श्री करणी सेना के बलिया जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर मंत्री संजय निषाद की ‘जीभ काटकर लाने’ वाले व्यक्ति को 5.51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने वाले के खिलाफ दर्ज होने वाले मुकदमे की लड़ाई संगठन मुफ्त में लड़ेगा। वायरल वीडियो में कमलेश सिंह मंत्री को चेतावनी देते हुए कहते हैं, “कान खोलकर सुन लो संजय निषाद! अगर तुम मुझसे मिल गए तो राख लगाकर तुम्हारी जुबान खींच लूँगा। नहीं खींच पाया तो बलिया के...
ग्रेटर नोएडा में 345 फ्लैट खरीदने का मौका, ई-नीलामी से होगा आवंटन
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में 345 फ्लैट खरीदने का मौका, ई-नीलामी से होगा आवंटन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी जल्द ही सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए की बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी के 345 खाली फ्लैटों की योजना लॉन्च करने वाला है। पहली बार फ्लैटों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे खरीदार सीधे ऑनलाइन बोली लगाकर फ्लैट अपने नाम कर सकेंगे। फ्लैट का आकार और कीमतसंपत्ति विभाग के अनुसार, 58 वर्गमीटर के फ्लैट का आरक्षित मूल्य 49.11 लाख रुपये और 82 वर्गमीटर वाले फ्लैट का मूल्य 72 लाख रुपये तय किया गया है। योजना के तहत प्रारंभिक चरण में कितने फ्लैट शामिल होंगे, यह जल्द तय किया जाएगा। मध्यम वर्ग के लिए योजनाग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने पहले सेक्टर ओमिक्रॉन-1 और ओमिक्रॉन-1ए में बहुमंजिला सोसाइटी विकसित की थी, जिसमें 58 और 70 वर्गमीटर के फ्लैट शामिल थे। उस समय फ्लैट आवंटन लकी ड्रा के जरिए किया गया था। इस बार ई-नीलामी से आवंटन करने का निर्णय लिया गया है ताकि पारदर्शिता सुनिश्चि...
बलिया में 10 वर्षीय मासूम का शव बोरे में मिला गांव में सनसनी, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई
State, Uttar Pradesh

बलिया में 10 वर्षीय मासूम का शव बोरे में मिला गांव में सनसनी, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई

बलिया। आमडरी गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घर से कुछ ही दूरी पर अमरूद के पेड़ के नीचे एक बोरे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिला। मृतक की पहचान यशवंत वर्मा उर्फ शिवम (10) पुत्र रामजी वर्मा के रूप में हुई है। मासूम शिवम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसकी रविवार शाम से तलाश की जा रही थी। खेलते-खेलते लापता हुआ था शिवमपरिजनों के अनुसार शिवम रविवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर गांव में खेल रहा था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। रात में ही फेफना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुबह बोरे से दिखा बच्चे का पैर, गांव में मचा कोहरामसोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक घर के पीछे अमरूद के बगीचे में रखे बोरे से बच्चे का पैर दिखने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। बोरा खोलते ही शिवम का शव देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर फेफना पुलि...
जालौन में ‘ऑपरेशन क्लीन’ की बड़ी सफलता मुठभेड़ में बिहार के चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली
State, Uttar Pradesh

जालौन में ‘ऑपरेशन क्लीन’ की बड़ी सफलता मुठभेड़ में बिहार के चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

जालौन। जिले में सक्रिय बिहार के लुटेरों के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत चार शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुई इस कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और फरार साथियों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए। कोंच क्षेत्र में पहली मुठभेड़कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़–दिरावटी संपर्क मार्ग पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार के बेगूसराय जिले से जुड़े चार अपराधी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोका तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश धर्मेंद्र और मोतीलाल को धर दबोचा गया, जबकि अंधेरे का फायदा उ...
गंगा किनारे खड़ा चुनार का किला: इतिहास, रहस्य और तिलिस्मी कहानियों का अनोखा संगम
State, Uttar Pradesh

गंगा किनारे खड़ा चुनार का किला: इतिहास, रहस्य और तिलिस्मी कहानियों का अनोखा संगम

मिर्जापुर, यूपी। गंगा के शांत बहाव के बीच कैमूर पर्वतमाला की चट्टानी चोटी पर खड़ा चुनार किला भारत के इतिहास का मौन लेकिन जीवंत प्रहरी है। वाराणसी से मात्र 34 किलोमीटर दूर यह किला न केवल अपनी रणकौशल क्षमता के लिए प्रसिद्ध रहा, बल्कि सदियों से यह पौराणिक कथाओं, रहस्यों और तिलिस्मी कहानियों का केंद्र भी बना हुआ है। एक समय कहा जाता था— “जो चुनार पर शासन करेगा, वही भारत पर शासन करेगा।” आज भी इसकी गलियों और पत्थरों से इतिहास की अनेक परतें झांकती हैं। पौराणिक आस्था से उपजा ‘चुनार’ नाम किले से जुड़ी कई किंवदंतियां आज भी लोगों की आस्था को मजबूत करती हैं। मान्यता है कि राजा बलि के यज्ञ में जब भगवान विष्णु ब्राह्मण के वेश में आए, तो उनके तीन पग भूमि में से पहला पग चुनार की पहाड़ी पर पड़ा था। यहां उनके चरणचिह्न आज भी पूजनीय हैं। इसी ‘चरणाद्रि’ नाम से कालांतर में ‘चुनार’ शब्द बना। उज्जैन के रा...
सावधान! यूपी में मिलावटी खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़ FSDA की statewide कार्रवाई में 37.7 लाख की सामग्री जब्त, कई प्रतिष्ठान सील
State, Uttar Pradesh

सावधान! यूपी में मिलावटी खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़ FSDA की statewide कार्रवाई में 37.7 लाख की सामग्री जब्त, कई प्रतिष्ठान सील

लखनऊ, 2 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने 9 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की। 21 से 29 नवंबर तक चले इस प्रवर्तन अभियान में दूध, घी, पनीर, तेल, बूंदी, आटा सहित कई खाद्य उत्पादों के नमूने लिए गए।अभियान के दौरान 794.44 क्विंटल मिलावटी या अस्वच्छ खाद्य पदार्थों को जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 29 लाख रुपये है। वहीं 106 क्विंटल दूषित सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया, जिसकी कीमत 8.70 लाख रुपये बताई गई। कुल 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं। FSDA ने स्पष्ट किया है कि दोषी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं और निर्धारित समय के बाद पुननिरीक्षण किया जाएगा। विभाग ने कहा कि खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कई जिलों में कार्रवाई, डेयरियों और गोदामों पर छापे अलीगढ़ इदरी...
गाजियाबाद में प्रदूषण पर ‘कृत्रिम बारिश’ का प्रयोग सफल, कुछ ही मिनटों में साफ हुई हवा
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में प्रदूषण पर ‘कृत्रिम बारिश’ का प्रयोग सफल, कुछ ही मिनटों में साफ हुई हवा

गाजियाबाद, 2 दिसंबर। दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा के बीच गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्रेव हार्ट्स सोसाइटी ने प्रदूषण से निपटने का अनोखा और कारगर तरीका अपनाया। सोसाइटी की एओए द्वारा की गई कृत्रिम बारिश ने धूल को बैठाने और हवा को शुद्ध करने में उल्लेखनीय प्रभाव दिखाया। महज कुछ मिनटों में हवा साफ महसूस होने लगी और दृश्यता भी सुधर गई। ऊंचाई से छोड़ा गया पानी, धूल का गुबार हुआ शांत सोसाइटी एओए के पदाधिकारियों ने टावर की ऊंचाई से नियंत्रित रूप से पानी का छिड़काव किया, जो सीधे खुले क्षेत्रों में तैर रही महीन धूल पर गिरा। जिन स्थानों पर लगातार धुएं जैसी धूल दिखाई देती थी, वहां कुछ ही क्षणों में वातावरण साफ हो गया। निवासियों के अनुसार, कई दिनों बाद हवा में ताजगी महसूस हुई और सांस लेना आसान हो गया। हरियाली भी लौटी, माइक्रो AQI में सुधार कृत्रिम बारिश का असर केवल सड़कों तक सीमि...
नोएडा में कबाड़ से बना अनोखा जंगल ट्रेल पार्क, अब घर के पास ही रोमांच—जिपलाइन से रॉक क्लाइंबिंग तक सब कुछ
State, Uttar Pradesh

नोएडा में कबाड़ से बना अनोखा जंगल ट्रेल पार्क, अब घर के पास ही रोमांच—जिपलाइन से रॉक क्लाइंबिंग तक सब कुछ

नोएडा, 2 दिसंबर। कंक्रीट के घने जंगल में तब्दील हो चुके नोएडा शहर को सोमवार को ताजी हवा, हरियाली और रोमांच का नया तोहफा मिला। सेक्टर-94 में तैयार ‘जंगल ट्रेल पार्क’ को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। वेस्ट टू वंडर थीम पर बने इस अनोखे पार्क का टिकट जीएसटी सहित 118 रुपये रखा गया है। लोहे के कबाड़ से बनीं 650+ जीवों की आकृतियाँ विधायक पंकज सिंह ने सोमवार को पार्क का उद्घाटन किया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर तैयार यह पार्क इंजीनियरिंग और क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण है।सेक्टर-34, सेक्टर-62 और अन्य इलाकों में पड़ी खटारा गाड़ियों और लोहे के कबाड़ को कला का रूप देकर पशु-पक्षियों की 650 से अधिक भव्य मूर्तियाँ तैयार की गई हैं।यह पार्क पर्यावरण संरक्षण और ‘वेस्ट टू वंडर’ अवधारणा का बेहतरीन संयोजन प्रस्तुत करता है। दिल्ली-गुरुग्राम जाने की जरूरत खत्म अब नोएडा वासियों को ...
‘मुसलमान स्वेच्छा से काशी-मथुरा सौंप दें, लेकिन हिंदू भी नई मांग न उठाएं’ — ASI के पूर्व अधिकारी केके मुहम्मद की सलाह
State, Uttar Pradesh

‘मुसलमान स्वेच्छा से काशी-मथुरा सौंप दें, लेकिन हिंदू भी नई मांग न उठाएं’ — ASI के पूर्व अधिकारी केके मुहम्मद की सलाह

लखनऊ, 2 दिसंबर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक के.के. मुहम्मद ने देश में मंदिर-मस्जिद विवादों पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि मथुरा और काशी (ज्ञानवापी) हिंदू समुदाय के लिए वैसा ही महत्व रखते हैं, जैसा मुस्लिम समुदाय के लिए मक्का और मदीना। ऐसे में वे मुसलमानों से अपील करते हैं कि वे इन दोनों स्थलों को स्वेच्छा से हिंदुओं को सौंप दें।हालाँकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हिंदू समुदाय को भी इन तीन प्रमुख स्थलों—अयोध्या, काशी और मथुरा—के अलावा कोई नई मांग नहीं उठानी चाहिए, क्योंकि इससे देश में अनावश्यक तनाव बढ़ेगा। ‘अयोध्या विवाद वामपंथी विचारधारा का प्रचार था’ इंडिया टुडे को दिए बयान में केके मुहम्मद ने दावा किया कि अयोध्या विवाद को अनावश्यक रूप से एक खास विचारधारा द्वारा हवा दी गई।वह वर्ष 1976 में प्रो. बी.बी. लाल के नेतृत्व में बाबरी मस्जिद स्थल पर हुई...