Monday, April 6

Uttar Pradesh

इंस्टाग्राम ने जोड़ी बनाई; अमेठी की रेशमा और रायबरेली के अभिषेक ने मंदिर में लिए सात फेरे
State, Uttar Pradesh

इंस्टाग्राम ने जोड़ी बनाई; अमेठी की रेशमा और रायबरेली के अभिषेक ने मंदिर में लिए सात फेरे

  कहते हैं प्यार कोई सरहद या बंधन नहीं जानता, बस हो जाता है। ऐसा ही हुआ अमेठी की रेशमा और रायबरेली के अभिषेक के साथ। इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता अब शादी के बंधन में बदल गया। दोनों ने रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरहना मोहल्ले के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई।   कोविड काल में शुरू हुई दोनों की दोस्ती ने सोशल डिस्टेंसिंग के बावजूद भरोसे और प्यार का रूप ले लिया। 2023 में पहली बार आमने-सामने मुलाकात के बाद दोनों ने अपना जीवन साथ बिताने का फैसला किया।   हालांकि, परिवार की ओर से शुरू में विरोध हुआ। हिंदू-मुस्लिम विवाह को लेकर तमाम सवाल उठाए गए और दोनों को घरों की दहलीज तक में रोक दिया गया। लेकिन अभिषेक और रेशमा ने इन विरोधों और दबावों के बीच भी अपनी राह नहीं छोड़ी।   पंडित से संपर्क कर रायबरे...
कानपुर: भाजयुमो नेता को चौकी में बंद कर पीटा, कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव
State, Uttar Pradesh

कानपुर: भाजयुमो नेता को चौकी में बंद कर पीटा, कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

  कानपुर के चकेरी इलाके में रविवार को भाजपा के नगर मंडल मंत्री सौरभ निषाद के साथ पुलिस द्वारा कथित पिटाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया।   सौरभ निषाद ने बताया कि वह दोपहर में अपने पिता को तिफ़िन लेकर जा रहे थे, तभी मोहल्ले की गली में कुछ लोग जुआ खेलते पाए गए। रामदेवी चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें और पांच अन्य लोगों को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर चौकी ले गए।   सौरभ ने आरोप लगाया कि चौकी में उन्हें बाल पकड़कर थप्पड़ मारे गए और मोबाइल छीना गया। उन्होंने चौकी इंचार्ज से अपना परिचय देते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। पीड़ित नेता ने मंडल अध्यक्ष को भी इस घटना की जानकारी दी।   घटना से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शाम को थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। एसीपी चकेरी ...
अवैध धर्मांतरण रैकेट पर AI का दांव, योगी सरकार सख्त
State, Uttar Pradesh

अवैध धर्मांतरण रैकेट पर AI का दांव, योगी सरकार सख्त

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रहे अवैध धर्मांतरण रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने पुलिस को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभावी उपयोग करने का निर्देश दिया, ताकि इन अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोहों की जड़ तक पहुंचा जा सके।   योगी ने पुलिस को स्पष्ट कहा, “धर्मांतरण कराने वाले गिरोहों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। इनके नेटवर्क को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जाए।” इसके लिए वित्तीय ट्रेल, तकनीकी विश्लेषण और साइबर संसाधनों का सशक्त उपयोग किया जाएगा।   सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक और जातीय सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अव्यवस्थित और अराजक गतिविधियों को रोकने के लिए गहन जाँच और नेटवर्क ध्वस्त करने के...
मेरठ: जाम में फंसी ‘दरोगा मैडम’ की गाड़ी, सड़क पर दंपती से की गाली-गलौज; बाजार में हंगामा
State, Uttar Pradesh

मेरठ: जाम में फंसी ‘दरोगा मैडम’ की गाड़ी, सड़क पर दंपती से की गाली-गलौज; बाजार में हंगामा

  शहर के व्यस्त बांबे बाजार में रविवार की देर शाम एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। एक महिला पुलिस अधिकारी अपनी कार से बाजार से गुजर रही थीं, तभी बीच सड़क एक कार में बैठे दंपती से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि महिला दरोगा ने दंपती पर ऊंची आवाज और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।   घटना के दौरान बाजार में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। सड़क पर मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ ही पलों में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दंपती के युवक ने विरोध जताया, तो महिला दरोगा और अधिक आक्रामक हो गईं।   सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो: आसपास खड़े लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस के व्यवहार पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।   महिला दरोगा की ...
बरेली कैफे में बवाल: बजरंग दल ने पल्ला झाड़ा, ऋषभ ठाकुर विवाद में
Politics, State, Uttar Pradesh

बरेली कैफे में बवाल: बजरंग दल ने पल्ला झाड़ा, ऋषभ ठाकुर विवाद में

    बरेली के एक कैफे में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। पार्टी में छात्रा अपने दोस्तों के साथ थी, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल थे। आरोप है कि ऋषभ ठाकुर और उसके कुछ साथी वहां पहुंचकर ‘लव जेहाद’ का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और धार्मिक नारे भी लगाए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   इस बीच, बजरंग दल ने साफ कर दिया है कि ऋषभ ठाकुर संगठन से 14 दिसंबर को ही मुक्त कर दिया गया था। बरेली महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कहा, “जो व्यक्ति संगठन के नियमों का पालन नहीं कर सकता, उसे हम संगठन में नहीं रख सकते। यदि वह किसी विवाद में शामिल होता है, तो इसका संगठन से कोई लेना-देना नहीं होगा।”   छात्रा ने बताया कि पार्टी में उनके अधिकांश मित्र हिंदू थे और केवल दो मुस्लिम मित्र थे। आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओ...
भारत में रोहिंग्या बसाने का प्लान, म्यांमार का इब्राहिम 12 राज्यों में बसा चुका 200 रोहिंग्याओं को
State, Uttar Pradesh

भारत में रोहिंग्या बसाने का प्लान, म्यांमार का इब्राहिम 12 राज्यों में बसा चुका 200 रोहिंग्याओं को

      कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन से बीते 24 दिसंबर को पकड़े गए रोहिंग्या मोहम्मद इब्राहिम से पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इब्राहिम रोहिंग्या को भारत में बसाने वाले गैंग का सरगना है। खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया कि इब्राहिम भारत के 12 राज्यों में 200 से अधिक रोहिंग्याओं को बसाने में शामिल रहा है।   कानपुर में पकड़े गए रोहिंग्याओं में इब्राहिम के साथ उसके दो साथी मो. हासिम उर्फ़ नासिर और शोकतारा भी शामिल थे। पूछताछ में यह पता चला कि रोहिंग्या घुसपैठियों का नेटवर्क म्यांमार से बांग्लादेश होते हुए भारत में फैल चुका है। इनकी गतिविधियाँ असम से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई हैं।   जानकारी के अनुसार, इब्राहिम मूलरूप से म्यांमार के नासाफुरु जिला, मोगंडो, राखीन का निवासी है। वह 2017 में बांग्लादेश से भारत आया और कुछ समय दिल्ली में रहा। 2024 में जम्मू ...
रामपुर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा  बोलेरो को बचाने में डिवाइडर से टकराया भूसा लदा ट्रक, पलटकर गाड़ी पर गिरा; चालक की मौत
State, Uttar Pradesh

रामपुर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा बोलेरो को बचाने में डिवाइडर से टकराया भूसा लदा ट्रक, पलटकर गाड़ी पर गिरा; चालक की मौत

    उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया एक सड़क हादसे का वीडियो लोगों की धड़कनें बढ़ा रहा है। थाना गंज क्षेत्र के पहाड़ी गेट के पास हुआ यह भीषण हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही सेकंड में एक व्यक्ति की जान चली गई। भूसा लदा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो पर पलट गया, जिससे बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।   कैसे हुआ हादसा   प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, रविवार को बोलेरो गाड़ी पहाड़ी गेट के पास मुड़ने लगी। इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से तेज गति में आ रहा भूसा लदा ट्रक बोलेरो से टकराने से बचाने के लिए साइड में मोड़ा गया, लेकिन चालक ट्रक को संभाल नहीं सका। ट्रक डिवाइडर से टकराया और पलटते हुए सीधे बोलेरो पर जा गिरा।   हादसा इतना तेज था कि बोलेरो पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई और उसमें सवार चालक को निकलने का म...
सहारनपुर में D-Pharma छात्र ने दी जान  आख़िरी विदाई पर भी नहीं थमा विवाद, बेटे के शव को लेकर आमने-सामने आए मां-बाप
State, Uttar Pradesh

सहारनपुर में D-Pharma छात्र ने दी जान आख़िरी विदाई पर भी नहीं थमा विवाद, बेटे के शव को लेकर आमने-सामने आए मां-बाप

    छुटमलपुर कस्बे में पारिवारिक कलह की एक दर्दनाक कहानी ने 20 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली। डी-फार्मा के छात्र वंश ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बेटे की मौत के बाद भी माता-पिता के बीच चला आ रहा विवाद नहीं थमा और हालात यहां तक पहुंच गए कि अंतिम संस्कार को लेकर भी तीखी झड़प हो गई।   आत्महत्या से पहले लिखा भावुक स्टेटस   घटना नई बस्ती, छुटमलपुर की है। वंश अपनी मां रीता रानी और दो बहनों के साथ किराए के कमरे में रहता था। शनिवार सुबह उसने रोजमर्रा की तरह दिन की शुरुआत की—नहाया, साफ कपड़े पहने, छोटी बहन को ट्यूशन छोड़कर लौटा। सुबह करीब आठ बजे उसने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा— “लगता है मौत जवानी में होगी” और कुछ ही देर बाद मफलर से फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।   मां ने देखा तो टूट गई दुनिया   कु...
रीवा में महिला ने तीन बच्चों को एक साथ दिया जन्म, तीसरा बच्चा 600 ग्राम का, डॉक्टरों की निगरानी में
State, Uttar Pradesh

रीवा में महिला ने तीन बच्चों को एक साथ दिया जन्म, तीसरा बच्चा 600 ग्राम का, डॉक्टरों की निगरानी में

    रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के संजय गांधी स्मारक चिकित्सालय में सिंगरौली जिले के बैढ़न की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे अस्पताल के लिए भी चौंकाने वाली रही। बच्चों का इलाज बाल एवं शिशु रोग विभाग (पीडियाट्रिक) में जारी है।   जानकारी के अनुसार, जन्मे तीन नवजातों में से दो का वजन लगभग 1 किलो के आसपास है, जबकि तीसरे नवजात का वजन केवल 600 ग्राम है। सबसे कम वजन वाले बच्चे की स्थिति नाजुक है और उसे विशेष देखभाल के तहत रखा गया है।   विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य गर्भधारण में तीन या उससे अधिक बच्चों का जन्म होना बेहद दुर्लभ है। पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ. नरेश बजाज ने बताया कि सामान्य गर्भधारण में 4,000 में से केवल एक या दो मामलों में तीन बच्चे जन्म लेते हैं। हालांकि, आईवीएफ जैसी तकनीकों के जरिए गर्भधारण में...
महाराजा खेतसिंह खंगार: शेर-चिरा और बुंदेलखंड के वीर अखिलेश यादव ने किया नमन
State, Uttar Pradesh

महाराजा खेतसिंह खंगार: शेर-चिरा और बुंदेलखंड के वीर अखिलेश यादव ने किया नमन

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को महाराजा खेतसिंह खंगार को उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें महान योद्धा एवं कुशल प्रशासक बताया।   खंगार राजवंश मूल रूप से सौराष्ट्र के चूड़ासमा यदुवंशी क्षत्रियों से जुड़ा है। महाराजा खेतसिंह खंगार का जन्म 27 दिसंबर, 1140 ईस्वी को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। बचपन में ही 12 साल की उम्र में उन्होंने जंगली शेर को पकड़कर चीर दिया था, जिससे उन्हें 'शेर-चिरा' की उपाधि मिली।   महाराजा खेतसिंह खंगार ने 1182 ईस्वी में गढ़कुंडार को अपनी राजधानी बनाकर जिझौतिखंड (वर्तमान बुंदेलखंड) को स्वतंत्र हिंदू गणराज्य घोषित किया। वे पृथ्वीराज चौहान के प्रधान सामंत थे और मुहम्मद गोरी के खिलाफ 17 बार युद्ध लड़े। 1181 ईस्वी में उन्होंने महोबा के पास उरई के मैदान में पृथ्वीराज चौहान के साथ मिलकर आल्हा और ऊदल...