Monday, April 6

Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले इंस्पेक्टर विशाल संगारी को योगी ने दिया उत्कृष्ट सेवा पदक
State, Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले इंस्पेक्टर विशाल संगारी को योगी ने दिया उत्कृष्ट सेवा पदक

    रामबाबू मित्तल, मेरठ: यूपी पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर विशाल संगारी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2023 में मेरठ में तैनाती के दौरान धर्मांतरण कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए दिया गया, जिसे पुलिस और प्रशासन की बड़ी सफलता माना गया।   मेरठ में संगठित गिरोह का पर्दाफाश वर्ष 2023 में इंस्पेक्टर विशाल संगारी मेरठ में यूपी पुलिस के अभिसूचना विभाग (इंटेलिजेंस) की विशेष शाखा में तैनात थे। इस दौरान उन्हें जिले में संदिग्ध गतिविधियों और जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचनाएं मिलीं। गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया इनपुट के आधार पर उन्होंने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। इस म...
फतेहपुर में छोटे बेटे को पिता और बड़े भाई ने दी जान से मारने की धमकी, परिवार में दहशत
State, Uttar Pradesh

फतेहपुर में छोटे बेटे को पिता और बड़े भाई ने दी जान से मारने की धमकी, परिवार में दहशत

    फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पिता और बड़े भाई ने छोटे बेटे को घर छोड़कर भागने की धमकी दी। आरोप है कि रोहित सोनी को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।   जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम तांबेश्वर कॉलोनी में रहने वाले रोहित सोनी अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। वहीं उनके पिता हरिश्चंद्र सोनी और बड़े भाई शिवम सोनी अपने परिवार सहित उसी इलाके में रहते हैं। आरोप है कि शिवम लगातार रोहित को गाली-गलौज करता और मारपीट करता रहा है।   बीते शनिवार शाम करीब 5:30 बजे, रोहित घर में मौजूद था, तभी उसके पिता और बड़े भाई आए और गाली-गलौज के साथ उसे जमकर पीटा। मारपीट में रोहित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान रोहित की पत्नी बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो आरोपियों ने...
आईफोन की जिद ने ली 11वीं की छात्रा की जान: पिता को दिया अल्टीमेटम, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
State, Uttar Pradesh

आईफोन की जिद ने ली 11वीं की छात्रा की जान: पिता को दिया अल्टीमेटम, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

    जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा की छात्रा माया (लगभग 16 वर्ष) ने महंगे आईफोन की डिमांड पूरी न होने पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।   घटना जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के कुसमिलिया गांव की है। परिजनों के अनुसार, माया ने पिता तुलसीराम से दो दिन पहले कहा था कि अगर दो दिनों में आईफोन नहीं दिलाया गया, तो वह खुदकुशी कर लेगी। पिता और माता वित्तीय रूप से ऐसा करने में असमर्थ थे।   शनिवार को घर में अकेली रहने के दौरान छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान माया की मौत हो गई।   पिता तुलसीराम ने बताया कि उन्होंने बेटी की हर संभव जिद पूरी करने की कोशिश की...
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ शिया बोर्ड ने की कड़ी निंदा, UCC पर पुनर्विचार की मांग
State, Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ शिया बोर्ड ने की कड़ी निंदा, UCC पर पुनर्विचार की मांग

    लखनऊ: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कुल 24 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा प्रस्ताव विशेष रूप से शामिल था।   बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में बोर्ड ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्तों पर पुनर्विचार करे और वहां हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को तुरंत समाप्त करने की मांग करे।   अधिवेशन में आतंकवाद के खिलाफ भी कड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दहशतगर्दी करने वाले और उनकी सरपरस्ती करने वालों को इंसानियत का दुश्मन माना जाएगा। साथ ही बोर्ड ...
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का अनोखा मामला: 11 साल से फर्स्ट ईयर में ही ‘दरोगा’!
State, Uttar Pradesh

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का अनोखा मामला: 11 साल से फर्स्ट ईयर में ही ‘दरोगा’!

    गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक ऐसा छात्र है, जिसने पिछले 11 साल से हॉस्टल का कमरा ही अपना घर बना रखा है। आजमगढ़ निवासी श्रीकांत सरोज ने 2014 में सीपीएमटी के माध्यम से एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। प्रथम वर्ष की परीक्षा में सभी विषयों में असफल होने के बाद, वह अब तक फर्स्ट ईयर में ही अटका हुआ है।   छात्रावास में ही बना ठिकाना श्रीकांत ना तो किसी परीक्षा में शामिल होता है, ना ही क्लास अटेंड करता है। इसके बावजूद, वह लगातार हॉस्टल में बना हुआ है और छात्रों और प्रोफेसरों द्वारा उसे मजाकिया अंदाज में 'दरोगा' कहा जाता है। इसकी प्रमुख वजह है कि उसके पिता यूपी पुलिस में दरोगा हैं।   प्रबंधन के प्रयास नाकाम छात्र के संदर्भ में वार्डन ने छह बार प्रबंधन को पत्र लिखा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल का कहना है कि छात्र आरक्षण निय...
फतेहपुर में मानवता शर्मसार: 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़ा
State, Uttar Pradesh

फतेहपुर में मानवता शर्मसार: 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़ा

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ठंड भरी रात में करीब दो घंटे तक बेसुध पड़ी रही।   घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।     रात में अकेली गई थी शौच के लिए   जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव में अकेली रहती है। उसके तीनों बेटे बाहर रहकर ईंट भट्ठों में मजदूरी करते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बुजुर्ग महिला गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से आए एक नकाबपोश युवक ने उसे दबोच लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरा...
कौन थे महाराजा अहिबरन? जिनके नाम पर बुलंदशहर का नाम ‘बरन नगर’ करने की उठी मांग
State, Uttar Pradesh

कौन थे महाराजा अहिबरन? जिनके नाम पर बुलंदशहर का नाम ‘बरन नगर’ करने की उठी मांग

            उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का नाम बदलकर ‘बरन नगर’ किए जाने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। यह चर्चा वाराणसी में आयोजित महाराजा अहिबरन जयंती समारोह के दौरान योगी सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल की घोषणा के बाद और भी गर्मा गई है। मंत्री ने कहा कि बुलंदशहर का नाम शीघ्र ही बरन नगर किया जाएगा। इसके बाद से ही महाराजा अहिबरन और उनके ऐतिहासिक योगदान को लेकर बहस और विमर्श तेज हो गया है।     बुलंदशहर के संस्थापक माने जाते हैं महाराजा अहिबरन   महाराजा अहिबरन को आदिपुरुष बरन नगर (आधुनिक बुलंदशहर) का संस्थापक माना जाता है। बरनवाल वैश्य समाज की उत्पत्ति उन्हीं से मानी जाती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल तक इस समाज की बड़ी आबादी निवास करती है। बुलंदशहर में आज भी महाराजा अहिबरन का किला उनके गौरवशाली शास...
इस्लाम में नए साल का जश्न जायज़ नहीं: मौलाना बरेलवी कहा—31 दिसंबर की रात फूहड़ता, शोर-शराबा और फिजूलखर्ची होती है
State, Uttar Pradesh

इस्लाम में नए साल का जश्न जायज़ नहीं: मौलाना बरेलवी कहा—31 दिसंबर की रात फूहड़ता, शोर-शराबा और फिजूलखर्ची होती है

  नया साल 2026 आने से पहले जश्न की तैयारियों के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों से 1 जनवरी को नया साल न मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शरीयत-ए-इस्लामिया की रोशनी में नए साल का जश्न मनाना जायज़ नहीं है और इस्लाम इसकी अनुमति नहीं देता।   मौलाना बरेलवी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नए साल के जश्न को लेकर सवाल कर रहे हैं, ऐसे में इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करना जरूरी है।   मोहर्रम से शुरू होता है इस्लामी नया साल   मौलाना ने कहा कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नया साल मोहर्रम माह से शुरू होता है, जबकि हिंदू पंचांग में नया वर्ष चैत्र मास से आरंभ होता है। 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया साल यूरोपीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसे मुख्य रूप से ईसाई समुदाय द्वारा ...
वृंदावन की सुदामा कुटी का शताब्दी महामहोत्सव: चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
State, Uttar Pradesh

वृंदावन की सुदामा कुटी का शताब्दी महामहोत्सव: चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    धार्मिक नगरी वृंदावन की सुप्रसिद्ध सुदामा कुटी अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर 10 से 20 जनवरी 2026 तक भव्य शताब्दी महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसका समापन 21 जनवरी को विशाल प्रसाद वितरण के साथ होगा।   इस महामहोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री—उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मोहन यादव—अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और देशभर के प्रख्यात संत-महात्मा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।   10 जनवरी को मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ   सुदामा कुटी के शताब्दी महामहोत्सव का विधिवत शुभारंभ 10 जनवरी को मोहन भागवत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह उत्सव आश्रम के इतिहास का स्व...
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रोडवेज-स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
State, Uttar Pradesh

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रोडवेज-स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में घने कोहरे के बीच आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-93 पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। खबर के अनुसार, रोडवेज बस और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।   हादसे का कारण और स्थिति जानकारी के मुताबिक, डीपीएस स्कूल की बस सासनी से अलीगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि रोडवेज बस अलीगढ़ से आगरा की तरफ बढ़ रही थी। जैसे ही दोनों बसें जरैया मोड़ के पास पहुंचीं, आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों का सामना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।   घायलों की स्थिति   स्कूल बस चालक कालवेंद्र और परिचालक रोहदान सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। रोडवेज बस में सवार खैर, अलीगढ़ निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला संतोषी भी गंभीर...