बिजनौर में नववर्ष पर ईसाई क्रॉस मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बिजनौर: बिजनौर के घनुवाला गांव में नववर्ष की रात एक खेत में ईसाई धर्म का क्रॉस चिन्ह मिलने से गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। लोहे के सरिये से बना यह क्रॉस फूल और मोमबत्तियों के साथ रखा गया था, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई।
बताया जा रहा है कि यह विवादित भूमि शिवचरन सिंह के परिवार से संबंधित है। इलाके में पहले भी धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आ चुका है। सुबह ग्रामीणों ने खेत में क्रॉस चिन्ह देखा तो सूचना पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, CO सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। गांव में ...










