मेरठ के निजी अस्पताल में संदिग्ध मौत आईसीयू से दूसरी मंजिल से गिरकर एनीमिया मरीज की जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मेरठ | शहर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब आईसीयू में भर्ती एक मरीज की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय चौधरी के रूप में हुई है, जिन्हें खून की कमी (एनीमिया) के चलते तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।
15 वर्षों से मेरठ में रहकर कर रहे थे नौकरी
संजय चौधरी मूल रूप से पहाड़ी क्षेत्र के निवासी थे और पिछले करीब 15 वर्षों से मेरठ के जेलचुंगी इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वे एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी ज्योति और बेटा शुभांक चौधरी हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को संजय का हीमोग्लोबिन बेहद कम होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्ह...










